हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी कर फिर चर्चा में आई ये मॉडल, विवादों से रहा है पुराना नाता

तिरुअनंतपुरम. केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश को लेकर सुर्खियों में आईं ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, केरल हाईकोर्ट ने एक कुकरी शो में गोमाता उलर्थ नाम की डिश बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। कोर्ट ने कहा, कुकरी शो प्राइमा फेशिअल पर गोमाता को मीट के रूप में दिखाने से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट ने रेहाना को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोक दिया है। यह पहला मौका नहीं है, जब रेहाना चर्चा में हैं, वे इससे पहले भी किस ऑफ लव, सबरीमाला में एंट्री और न्यूड बॉडी पेंटिंग को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। आईए जानते हैं कौन हैं रेहाना?

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 10:57 AM IST / Updated: Nov 24 2020, 05:57 PM IST

17
हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी कर फिर चर्चा में आई ये मॉडल, विवादों से रहा है पुराना नाता

रेहाना केरल की एक्टिविस्ट, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 30 मई 1986 को हुआ था। 2014 में उन्होंने किस ऑफ लव जैसे अभियान में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वे उन महिलाओं में भी शामिल थीं, जिन्होंने सबरीमाला में घुसने की कोशिश की थी।

27

रेहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक फिल्म में भी काम किया है। इसे उनके पार्टनर मनोज के श्रीधर ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म इंटरसेक्सुअलिटी की थीम पर बनी थी। 

37

बच्चों से न्यूड पेंटिंग कराने पर केस हुआ था दर्ज
रेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अर्धनग्न होकर लेटी थीं। इसमें उनके नाबालिग बच्चे पेंटिंग कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फातिमा का काफी विरोध भी हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ केरल पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। 

47

2018 में सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी। इस दौरान रेहाना ने भारी पुलिसबल के साथ मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें प्रदर्शनकारियों ने 500 मीटर पहले ही रोक दिया था। 

57

इससे पहले 2018 में मार्च में भी रेहाना चर्चा में आई थीं। उस वक्त उन्होंने टॉपलेस तस्वीर शेयर की थी। इसमें वे तरबूजों के साथ नजर आई थीं। उन्होंने ये कदम कोझीकोड में एक मुस्लिम प्रोफेसर की टिप्पणी के विरोध में किया था। हालांकि, बाद में रेहाना को ये फोटो हटानी पड़ी थी। 

67

रेहाना ने 2014 में कोच्चि में मॉरल पोलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' कैम्पेन में भी हिस्सा लिया था। रेहाना को लेकर तब भी विवाद हुआ था जब उनके पार्टनर मनोज ने किस की वीडियो क्लिप फेसबुक पर शेयर की थी। 

77

फातिमा बीएसएनएल में टेकनीशियन के तौर पर कार्यरत थीं। लेकिन उन्हें 2018 में  गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। फातिमा को फेसबुक के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने के  लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में बीएसएनएल ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos