Published : Jun 29, 2020, 01:25 PM ISTUpdated : Jun 30, 2020, 08:27 AM IST
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चरम पर है। ऐसे में रूस, अमेरिका, इजरायल और फ्रांस जैसे दोस्त देशों ने भारत को जल्द से जल्द हथियार उपलब्ध कराने का वादा किया है। फ्रांस ने भारत को अगले महीने में अतिरिक्त राफेल जेट की आपूर्ति करने के लिए कहा है। वहीं, इजरायल जल्द ही डिफेंस सिस्टम और रूस एंटी मिसाइल सिस्टम, हथियार और गोलाबारूद मुहैया कराने का आश्वासन दे चुका है। आने वाले कुछ महीनों के भीतर भारत की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने वाला है।
पूर्वी लद्दाख में विवाद के बाद से भारत ने कमर कस ली है। दिल्ली में हुई बैठकों और हाई लेवल पर हुई बातचीत में अमेरिका, रूस, इजरायल और फ्रांस समेत तमाम देशों ने भारत को मदद का भरोसा दिया है।
210
भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल का समझौता किया है। इसके तहत 27 जुलाई को भारत को चार राफेल मिलने थे। लेकिन अब फ्रांस ज्यादा राफेल भेजेगा। 8 राफेल को सर्टिफिकेशन भी मिलने वाला है।
310
राफेल को दुनिया में सबसे बेहतरीन मारक झमता वाला विमान माना जाता है। इसे अजेय योद्धा भी कहा जाता है। इसमें लगीं दुनिया की सबसे दूरी तक हवा से हवा में मार करने वालीं मिसाइलें इसे और बेहतर बनाती हैं।
410
मित्रता निभाने को तैयार इजरायल
करगिल युद्द में भी इजरायल ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए भारत को हथियार उपलब्ध कराए थे। एक बार फिर इजरायल एयर डिफेंस सिस्टम देने के लिए तैयार है। इसे बॉर्डर के पास तैनात किया जाएगा।
510
सूत्रों के मुताबिक, इजरायल से भारत को जल्द ही यह हथियार मिलने वाला है। माना जा रहा है कि इसे चीन से मोर्चा लेने के लिए लद्दाख में तैनात किया जा सकता है।
610
मदद के लिए तैयार रूस
उधर, रूस ने भी अपनी पुरानी मित्रता को देखते हुए भारत को मदद का आश्वासन दिया है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में रूस भारत को जल्द एंटी मिसाइल सिस्टम एस 400 देने के लिए तैयार हो गया है। इसके अलावा रूस ने गोला बारूद और अन्य हथियार भी देने के लिए हामी भर दी है।
710
भारत सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदता है। रूस से भारत ने टैंक के गोले से लेकर बम की आपूर्ति जल्द करने को कहा है। रूस इन हथियारों की डिलीवरी करने के लिए तैयार हो गया है।
810
अमेरिका भी हर मोर्चे पर तैयार
चीन से चल रहे विवाद के बीच अमेरिका भी हर मोर्चे पर भारत की मदद के लिए तैयार है। अमेरिका अभी खुफिया जानकारी समेत सैटेलाइट इमेज तक सभी तरह की मदद के लिए मुहैया करा रहा है। अमेरिका भारत को चीन की हर हरकत की जानकारी भी दे रहा है।
910
इतना ही नहीं अमेरिका ने M777 होबित्सर तोपों की आपूर्ति के लिए भी कहा है। यह पहाड़ी क्षेत्रों में काफी मददगार तोप मानी जाती है।
1010
हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार भारत
भारत सरकार के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि चीन से सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत तो चलती रहना चाहिए, लेकिन जरूरत पड़ने पर टकराव या लड़ाई के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शीर्ष पदस्थ सूत्र ने बताया, भारत टकराव को आगे नहीं बढ़ाना चाहता लेकिन चीन के सामने झुककर समझौता नहीं करेगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.