पिता कर रहे थे बेटे की शादी की तैयारियां, तभी आया फोन, "आपके बेटे ने देश के लिए जान दे दी"

Published : Aug 01, 2020, 02:09 PM ISTUpdated : Aug 01, 2020, 02:19 PM IST

नई दिल्ली. देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हिमाचल प्रदेश का वीर सपूत शहीद हो गया। रोहन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुंहभेड़ के दौरान उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर लाया जाएगा। रोहन 2016 में भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। पिता रसील सिंह पंजाब के अमृतसर में हलवाई का काम करते हैं।   

PREV
17
पिता कर रहे थे बेटे की शादी की तैयारियां, तभी आया फोन, "आपके बेटे ने देश के लिए जान दे दी"

शुक्रवार रात को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद का नाम रोहन कुमार है।

27

24 साल के रोहन की नवंबर में शादी होनी थी। यह भारतीये सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में थे। 

37

रोहन की एक बड़ी बहन है, जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है। 2 दिन बाद रक्षाबंधन है, इससे पहले बहन रोहन का इंतजार कर रही थी। नौजवान के शहीद की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

47

रोहन 4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के डीसी हरिकेश मीणा का कहना है कि रोहन के शहीद होने की खबर मिली है। शहीद के परिजनों को फोन कर बेटे की शहादद की जानकारी दी गई।

57

रोहन के पिता रसील सिंह हलवाई का काम करते हैं। पिता सहित सभी परिजन बेटे की तैयारियों में लगे थे। लेकिन इस दर्दनाक खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। 

67

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में हमीरपुर का ही 22 साल का जवान अंकुश शहीद हो गया था। हमीरपुर के बड़सर का एक जवान दो दिन पहले लेह में शहीद हुआ है। शहीद हुए जवान का नाम शमशेर सिंह था।

77

रविवार को शहीद का पार्थिव शरीर हमीरपुर पहुंचेगा। जिसके बाद सैनिक व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories