तो आरोपियों को खींचकर मार ही डालते लोग, रेप के बाद डॉक्टर को जलाकर मारने की घटना से गुस्से में लोग

Published : Dec 01, 2019, 06:04 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 06:11 PM IST

हैदराबाद. दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद उसी के जैसा एक मामला हैदराबाद में हुआ है। यहां शमशाबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जला दिया। इस घटना पर अब पूरे देश में उबाल है। हर कोई आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहा है। दिल्ली सहित कई जगहों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इतना ही नहीं शादनगर पुलिस थाने में जब आरोपियों को जेल में डाला जा रहा था तो प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में वहा जमा हो गए और चप्पलों की बरसात कर दी। वह चिल्ला रहे थे आरोपियों से वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा उन्होंने पीड़िता के साथ किया। यदि आप वैसा नहीं कर सकते तो उन्हें हमें सौंप दें।

PREV
112
तो आरोपियों को खींचकर मार ही डालते लोग, रेप के बाद डॉक्टर को जलाकर मारने की घटना से गुस्से में लोग
27 नवंबर को हुए इस भयानक गैंगरेप कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
212
हर कोई गुस्से में है लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है।
312
शुक्रवार से ही महिला डॉक्टर के घर आस-पड़ोस के लोग और एक्टिविस्ट ने प्रदर्शन कर डेरा डाला हुआ है।
412
भीड़ चिल्ला रही है- वी वान्ट जस्टिस, शूट द कल्परिट!
512
हैदराबाद की डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या की घटना के आने के बाद देशभर में आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग हो रही है।
612
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शादनगर पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें से कुछ लोगों ने मांग की कि आरोपियों को मौत की सजा दी जाए।
712
हैदराबाद में आक्रोशित लोगों ने उस थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जहां महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बंद किया गया है। भीड़ को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर लोगों ने चप्पलें भी चलाईं।
812
एक्टिविस्ट अनु दुबे एग्जाम छोड़कर संसद के बाहर विरोध जताने के लिए बैठ गई पुलिस द्वारा मारपीट करने के बाद भी उसने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जारी रखा है।
912
महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी खत्म नहीं हो रही है जिस वजह से लोग गुस्से में सड़कों पर हैं।
1012
कोई कैंडिल जला रहा है तो कोई मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहा है।
1112
मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत पर आकृति उकेरकर इंसानियत पर सवाल उठाया। उन्होंने आंख से बहते हुए आंसू के बीच दरिंदगी के साये में जी रही लड़कियों की आकृति बनाई और सवाल किया है कि और कितनी लड़कियों को भेंट चढ़ना होगा।
1212
कोलकाता में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बाधंकर इस अमानवीय कुकर्म का विरोध किया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories