ये है देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, जानिए कहां हो रहा है इसका निर्माण क्या है इसकी खसियत

नई दिल्ली. केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने  तमिलनाडु में बन रहे पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) की फोटो शेयर की है। ये देश का पहला  वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है। हाइटेक इंजीनियरिंग से बन रहे पंबन ब्रिज की कुछ फोटो सामने आई हैं। इस पुल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसे सितंबर 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कोविड के चलते देर हो गई। अब इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2022 तक का है। आइए जानते हैं ब्रिज की क्या है खासियत और इससे क्या-क्या फायदे होंगे।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2021 9:39 AM IST / Updated: Oct 06 2021, 03:12 PM IST

15
ये है देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, जानिए कहां हो रहा है इसका निर्माण क्या है इसकी खसियत

रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) के अनुसार मंडपम में नए 2.05 किलोमीटर के पंबन रेलवे पुल (Pamban railway bridge) का निर्माण कार्य 2022 तक पूरा हो जाएगा। ये ब्रिज रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ेगा। 
 

25


इस रेलवे ब्रिज की कुल लंबाई 2.07 किमी होगी और उन श्रद्धालुओं के लिए है जो रामेश्वरम की यात्रा करना चाहते हैं। रामेश्वरम के साथ धनुषकोडी की यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे और घंटों की यात्रा कुछ मिनटों में तय होगी।

35

इससे पहले भी पुराना पंबन ब्रिज था जो पंबन द्वीप को भारत के मुख्य हिस्से से जोड़ता है। आने वाले समय में पुराने पंबन ब्रिज बंद कर नया वर्टिकल लिफ्ट पंबन ब्रिज शुरू कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण पर लगभग 280 करोड़ रुपये खर्च हो गे की उमीमद है। 
 

45


नए पंबन ब्रिज का निर्माण रेलवे विकास निगम लिमिटेड कर रहा है और यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी-ब्रिज होगा। नया पुल पुराने पंबन ब्रिज के समानांतर बनाया जा रहा है। पुल के निर्माण में अति आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

55

इस रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2019 में कन्याकुमारी में रखी थी। नया पंबन ब्रिज पंबन और रामेश्वरम के बीच रेल यातायात को बढ़ाएगा और ट्रेन के सफर का समय घटेगा। इस नए पुल में 18.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर का एक नेविगेशनल स्पैन बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर हिंसा के बीच twitter पर 'राजस्थान में जंगलराज' ट्रेंड में; आखिर क्यों गहलोत से भड़क उठी है पब्लिक

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos