ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘Mitra Shakti’ के जरिये इंडियन और श्रीलंकाई आर्मी दिखा रही अपना पराक्रम

Published : Oct 06, 2021, 11:20 AM ISTUpdated : Oct 06, 2021, 01:27 PM IST

कोलंबो(Colombo).भारत-श्रीलंका का द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास 'मित्र शक्ति' (joint military exercise Mitra Shakti) का 8वां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में शुरू हुआ। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास 15 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। इस अभ्यास के जरिये भारत और श्रीलंका की सेना दुश्मनों की साजिशों को समझने और उन्हें नाकाम करने के तौर-तरीके एक-दूसरे से सीखेंगी और सिखाएंगी।

PREV
15
ज्वाइंट  मिलिट्री एक्सरसाइज ‘Mitra Shakti’ के जरिये इंडियन और श्रीलंकाई आर्मी दिखा रही अपना पराक्रम

भारतीय सेना की टुकड़ी; जिसमें इन्फैंट्री बटालियन ग्रुप(Infantry Battalion Group) यानी पैदल सेना के 120 सैन्यकर्मी शामिल हैं। श्रीलंकाई सेना की एक बटालियन इतनी ही संख्या में इस द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रही है।

25

अगले कुछ दिनों में दोनों देशों के सैनिक संयुक्त राष्ट्र के नियमानुसार अर्द्ध शहरी/ ग्रामीण वातावरण में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए सामरिक अभ्यासों में प्रशिक्षित होंगे, रिहर्सल करेंगे और आपस में अपने अनुभव साझा करेंगे।

35

भारतीय और श्रीलंकाई सेनाओं के सीनियर सैन्य पर्यवेक्षक और गणमान्य व्यक्ति अभ्यास के अंतिम चरण को देखेंगे। यह अभ्यास दोनों टुकड़ियों को अपने अभियानगत अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है, जबकि साथ ही भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग को व्यापक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें-दुनिया की आधुनिकतम डिफेंस सिस्टम से लैस होगी भारतीय वायुसेना, 400 किमी तक एक साथ 36 टारगेट को करेगा ध्वस्त
 

45

यह तस्वीर कर्नल प्रकाश कुमार के नेतृत्व में श्रीलंका पहुंची भारतीय सेना के 120 सैन्यकर्मियों की है। इमसें मेजर जनरल निशांत मैनेज (जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 53 डिवीजन) एक्ससाइज के डायरेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें-JIMEX: समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए भारत-जापान मिलकर करेंगे अभ्यास

55

यह तस्वीर इंडियन आर्मी की कुछ दिन पुरानी है। यह एक्सरसाइज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित की गई थी। इसका मकसद पर्वतीय और जंगल इलाकों में काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस(counter insurgency operations) यानी आतंकवाद विरोधी अभियान को सफल बनाना है।

यह भी पढ़ें-झंडा ऊंचा रहे हमारा : लेह में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा; लंबाई 225 और चौड़ाई है 150 फीट

Recommended Stories