झंडा ऊंचा रहे हमारा : लेह में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा; लंबाई 225 और चौड़ाई है 150 फीट

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh) के लेह में 2 अक्टूबर  यानी गांधी जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज (World's largest Khadi national flag) का अनावरण किया गया है।

/ Updated: Oct 02 2021, 03:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लेह, लद्दाख. गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर भारत ने दुनिया को एक बार अपने जज्बे को दिखाया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh) के लेह में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज (World's largest Khadi national flag) का अनावरण किया गया है। इसका अनावरण लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर (Ladakh LG RK Mathur) ने किया। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Army Chief General Manoj Mukund Naravane) भी मौजूद थे। यह ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। इसका वजन करीब एक हजार किलो है। इसे मुंबई (Mumbai) स्थित सेना की 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने तैयार किया है। इस अवसर पर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तिरंगे के सम्मान में फ्लाई पास्ट किया।