
Tamil Nadu News: भूस्खलन से मलबे में दबी TNSTC बस, ड्राइवर की मौत; बाल-बाल बचे यात्री
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। बुरलियार के पास मलबा और उखड़े हुए पेड़ TNSTC की बस पर गिर पड़े। हादसे में ड्राइवर जनगराज की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर केशवन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि बस में सवार तीन यात्री घटनास्थल से पहले ही उतर चुके थे।