लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन(kisan andolan) के दौरान हुए हादसे और उसके बाद हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के बाद राजनीति गर्माई हुई है। सोशल मीडिया पर भी Politics चरम पर है।

नई दिल्ली. लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन(kisan andolan) के दौरान हुए हादसे और उसके बाद हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के बादक कांग्रेस सबसे ज्यादा आक्रामक है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और फिर राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने की जिद से Politics चरम पर है। इस बीच twitter पर 'राजस्थान में जंगलराज' ट्रेंड पकड़ गया है। आखिर पब्लिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से क्यों नाराज है, जानिए कुछ कमेंट्स...

twitter पर इसलिए ट्रेंड में आया 'राजस्थान में जंगलराज' 
पिछले दिनों राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने आंदोलित किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया था। ये किसान कलेक्ट्रेट में धान खरीद की मांग करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे थे। यह मामला भी twitter पर सबसे अधिक जोर पकड़ रहा है। बाकी मुद्दों को लेकर भी लोग आक्रोशित हैं।

#राजस्थान ही नहीं कांग्रेस शासित सभी राज्य अराजकता की चपेट में हैं और प्रियंका वाड्रा और RG(राहुल गांधी) खामोश हैं।

#प्रियंका जी जितना फोकस उत्तर प्रदेश में दे रही हैं, उतना अगर राजस्थान में दिया होता, तो कम से कम वहां के किसान भाइयों का तो भला होता और झाडू भी नहीं लगानी पड़ती।

#गहलोत सरकार बेनकाब

#एक यूजर पूजा बिश्नोई(जो खिलाड़ी है) ने लिखा-मैं पूजा बिश्नोई, जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में मुझे अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेरी यही प्रार्थना है कि हम खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम सुबह व शाम दोनों समय अभ्यास हेतु अनुमति प्रदान करें।
#राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन में बेटियों पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

#विपक्षी नेता और पत्रकार राजस्थान का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं?

#मेरा उत्तर प्रदेश छोड़ दो और खुली आंखों से राजस्थान की तरफ देखो।

भाजपा ने उठाए राहुल गांधी पर सवाल
भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा-राजस्थान में धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया, वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की?

राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की?

पोस्टमॉर्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।

लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। हमने उसके पश्चात देखा है कि चाहे किसान संगठन हो, चाहे प्रशासन दोनों ने मिलकर बातचीत की, दोनों के बीच में समन्वय हुआ, दोनों ने बातचीत करके कुछ निष्कर्ष निकाले। मुख्यत: जो निष्कर्ष था वो एक निष्पक्ष जांच का था।

राहुल जी आप जो वोटों की खेती करने का प्रयास कर रहे हैं, इससे आप बचिए। देश में सबसे महत्वूपर्ण विषय है शांति की स्थापना। हिंसा न हो, शांति रहे, हम विकास के पथ पर अग्रसर हों, हर जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी का ये कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें
लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद Political ड्रामा; प्रियंका के हाथ में झाड़ू देख और राहुल के tweet पर भड़के लोग
राहुल बोले- मैं आज 2 CM के साथ लखीमपुर खीरी जाऊंगा, पीड़ित परिवार से मिलूंगा, किसान जीप के नीचे कुचले जा रहे
Lakhimpur हिंसा पर सपा हंसी, तो फंसी: PM मोदी पर अखिलेश ने किया tweet, सामने आए चौंकाने वाले रिएक्शन
Lakhimpur हिंसा पर Politics: प्रियंका गांधी के tweet पर यूजर्स बोले- राजस्थान में किसान पिटे, आप कब जाएंगी?

pic.twitter.com/rsRzHivak5

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/wn0jgt3Y66

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/fAGQQQt62m

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/SHc6fhv3Po

Scroll to load tweet…