नई दिल्ली. झारखंड में जनता ने कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं, भाजपा ने महाराष्ट्र के बाद एक और राज्य से सत्ता गंवा दी। जनता ने भाजपा को इस तरह नकारा की मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। झारखंड में चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी जादू नहीं चला।
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सीटों पर प्रचार किया। इनमें से चार पर ही भाजपा को सीट मिली। हालांकि, सक्सेस रेट की बात करें तो पीएम मोदी का सक्सेस रेट राहुल गांधी से ज्यादा रहा। दरअसल, राहुल गांधी ने 6 सीटों पर प्रचार किया, उनमें से सिर्फ 2 में जीत मिली।
24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सक्सेस रेट 40% रहा। वहीं, राहुल गांधी का 33.3% रहा। उधर, भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह या उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात करें तो वे भी अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला सके। शाह ने 11 रैलियां कीं, इनमें से सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली। योगी आदित्यनाथ ने भी इतनी ही रैलियां कीं, इनमें से 3 सीटों पर जीत मिली।
34
झारखंड चुनाव में कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला। जेएमएम को 30 और कांग्रेस को 16, जबकि आरजेडी को 1 सीट मिली।
44
भाजपा का वोट% बढ़ा, सीटें कम हुईं: 2014 की तुलना में भाजपा को इस बार 2% ज्यादा वोट मिले। हालांकि, पार्टी ने 12 सीटें गंवा दीं। 2014 में भाजपा को 37 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा 25 रह गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.