विल यू मैरी मी... रात में खटखटाया गेट और कह दी दिल की बात; ऐसी है केजरीवाल और सुनीता की प्रेम कहानी

नई दिल्ली. आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वहीं, दूसरी ओर आज प्रपोज डे भी सेलिब्रेट किया जा रहा है, ऐसे में हम केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की पसर्नल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, दोनों ने लव मैरिज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2020 10:46 AM IST

16
विल यू मैरी मी... रात में खटखटाया गेट और कह दी दिल की बात; ऐसी है केजरीवाल और सुनीता की प्रेम कहानी
पति के लिए प्रचार करने पहुंची सुनीता ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाकात आईआईटी के दिनों में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ गया और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
26
कुछ समय तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। इसके बाद केजरीवाल ने सुनीता के प्रपोज कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने किस तरह से अपने प्यार का इजहार किया था।
36
केजरीवाल के मुताबिक, यह काफी ड्रैमेटिक था। एक दिन वे रात करीब 8-9 बदे सुनीता के दरवाजे पर गए और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही सुनीता ने दरवाजा खोला, उन्होंने तुरंत पूछा- will you marry me?
46
केजरीवाल ने बताया, उन्होंने सीधे तरीके से प्रपोज किया, इस पर सुनीता ने भी झट से हां कर दी। पति पत्नी के अलावा सुनीता और केजरीवाल अच्छे दोस्त भी हैं।
56
दोनों को गोविंदा की फिल्में काफी अच्छी लगती हैं। केजरीवाल ने बताया, उन्होंने गोविंदा की लगभग हर फिल्म देखी है।
66
सुनीता IRS अफसर रह चुकी हैं। केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे कहती हैं कि एक मुख्यमंत्री की पत्नी और आईआरएस अफसर का पद दोनों को निभाना काफी मुश्किल हो रहा था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos