मौत से पहले निर्भया के दोषियों की आखिरी इच्छा क्या थी? फांसी से आधे घंटे पहले इस IAS को बताया

नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। फांसी से आधे घंटे पहले दोषियों ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेज नेहा बंसल के सामने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर  की। डेथ वॉरंट के मुताबिक, 5.30 बजे फांसी दी जानी थी, उससे आधे घंटे पहले करीब 4.45 से 5 बजे के बीच दोषियों और नेहा बंसल की मुलाकात हुई। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए चौथी बार डेथ वॉरंट जारी किया था, जिसके मुताबिक, उन्हें 5.30 बजे फांसी दी गई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2020 10:21 AM IST

116
मौत से पहले निर्भया के दोषियों की आखिरी इच्छा क्या थी? फांसी से आधे घंटे पहले इस IAS को बताया
चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 5:30 बजे फांसी देने के बाद उनके शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
216
निर्भया के दोषी मुकेश ने आखिरी इच्छा की। उसने कहा कि मैं अंगदान करना चाहता हूं। इसके लिए उसने लिखकर भी दिया।
316
दोषी विनय ने जेल में पेंटिंग बनाई थी। उसने वह पेटिंग जेल अधिकारियों को रखने के लिए दी।
416
दोषी विनय ने आखिरी इच्छा में कहा, जब मेरे शव को मेरे परिवार को सौंपा जाए तो उसके साथ हनुमान चालीसा और एक फोटो भी दी जाए।
516
दो दोषी पवन और अक्षय ने अपनी आखिरी इच्छा में कुछ नहीं कहा। वह सिर्फ चुप रहे।
616
चारों दोषी फांसी से पहले आखिरी बार एक दूसरे से मिलना चाहते थे। लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। रात में करीब 1 बजे अक्षय ने मुकेश से मिलने के लिए कहा, लेकिन हेड वॉर्डन ने मना क दिया।
716
अक्षय ने जब पवन जल्लाद को देखा, तब जेल कर्मचारियों से पूछा, यह नया व्यक्ति कौन है? तब जेल प्रशासन ने बताया, यह स्टाफ का ही एक कर्मचारी है।
816
जिला मजिस्ट्रेट, चिकित्सा परीक्षक, जेल अधीक्षक और 10 अन्य जेल अधिकारी फांसी कोठी में मौजूद थे। डीएम ने भी ब्लैक वारंट में हस्ताक्षर किए। इसके बाद चारों को फांसी के फंदे पर टांग दिया गया।
916
चारों दोषियों को 5.30 बजे फांसी दी गई। फिर आधे घंटे तक चारों दोषियों के शव हवा में लटक रहे थे। इसके बाद डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
1016
निर्भया का मुख्य दोषी राम सिंह था। मार्च 2013 में तिहाड़ जेल में राम सिंह की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक राम सिंह ने खुद को फांसी लगाई थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों और राम सिंह के परिवार का आरोप था कि राम सिंह की हत्या की गई थी। राम सिंह बस ड्राइवर था। दक्षिण दिल्ली के रविदास झुग्गी में रहने वाला राम सिंह वारदात से 20 साल पहले राजस्थान से दिल्ली आया था। निर्भया केस में सबसे पहले राम सिंह को ही गिरफ्तार किया गया था।
1116
यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है।
1216
पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।
1316
निर्भया से गैंगरेप का दोषी मुकेश बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था।
1416
निर्भया को 6वां दोषी नाबालिग था। वारदात के वक्त वह 17 साल का था। नाबालिग दोषी उत्तर प्रदेश के एक गांव का रहना वाला है। वह 11 साल की उम्र में दिल्ली आया था। इस केस में इसपर बतौर नाबालिग मुकदमा चलाया गया। 31 अगस्त 2013 को नाबलिग को बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया और उसे सुधार गृह में तीन साल के लिए भेज दिया गया। इसके बाद उसे फ्री कर दिया गया।
1516
निर्भया का दोषी विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्‍महत्‍या की कोशिश की थी लेकिन बच गया था।
1616
फांसी देने से आधे घंटे पहले दोषियों के साथ क्या-क्या किया गया, उसकी एक टाइमलाइन
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos