Published : Oct 30, 2021, 09:42 AM ISTUpdated : Oct 30, 2021, 09:47 AM IST
जालंधर, पंजाब. इन तस्वीरों को देखकर आप यकीनन चौंकेंगे। आखिर घर की छत पर यह जहाज कैसे उतर गया? लेकिन जब आप गौर से देखेंगे, तब पता चलेगा कि अरे...ये तो हवाई जहाज के रूप में घर की यूनिक डिजाइन( unique designs) है। पंजाब के जालंधर जिले के उप्पल भूपा गांव के लोगों को अपने घरों की छतों पर इस तरह डिजाइन कराने का शौक लगा हुआ है। इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशा में नौकरी करते हैं। पैसा खूब है, लेकिन अपने शौक पर भी खर्च करते हैं। यहां के ज्यादातर घरों की छतों पर हवाई जहाज, शिप, घोड़ा, फ्लॉवर आदि की डिजाइन बनीं दिखेंगी। इनमें से कुछ पानी की टंकी हैं, तो कुछ कमरे। (फोटो क्रेडिट-ANI)
पंजाब के जालंधर के उप्पल भूपा गांव के अलावा कपूरथला, होशियारपुर आदि जिलों के गांवों में भी इस तरह की डिजाइन देखने को मिल जाएंगी। लोगों ने अपने घरों की छतों पर पानी की टंकी और कमरों के रूप में यूनिक डिजाइन बनवाई हैं। यह जहाज संतोख सिंह ने अपने घर की छत पर बनवाया है। इनका घर 2 किमी दूर से दिख जाता है।
25
जालंधर के उप्पल गांव के घर दूर से ही नजर आ जाते हैं। यहां के लोगों की पहचान भी यही हैं। किसी के घर का पता अगर पूछना है, तो आप कह सकते हैं कि हवाई जहाज वाला घर कहां हैं? शिप वाला घर किस साइड है?
35
उप्पल गांव के रहने वाले तरसेम सिंह के घर पर शिप की डिजाइन है। ये 76 साल पहले पानी के जहाज से हांगकांग गए थे। बस इसी याद को जिंदा रखने इन्होंने घर की छत पर शिप की डिजाइन बनवा ली।
इस गांव के ज्यादातर घर NRI के हैं। इन लोगों को अपने घरों को सजाने का बड़ा शौक है। इस गांव में रहने वाले मुख्तियार सिंह कहते हैं कि ज्यादातर ग्रामीण विदेश में रहते हैं। यहां के लोग घरों के ऊपर ऐसी संरचनाएं बनाने के शौकीन हैं।
एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि इन घरों की डिजाइन देखने दूसरी जगह से भी लोग उप्पल गांव पहुंचते हैं। ये घर ही इस गांव की पहचान हैं। यहां लगातार ऐसे घर बन रहे हैं।