Photos : पहले शस्त्र पूजन, फिर आजमाया ऑटोमैटिक गन पर हाथ, राजनाथ सिंह ने दिया चीन को कड़ा संदेश

Published : Oct 25, 2020, 02:23 PM ISTUpdated : Oct 25, 2020, 03:45 PM IST

कोलकाता. पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने सिक्किम के सुकना वार मेमोरियल में शस्त्र पूजा की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने ऑटोमैटिक गन पर हाथ भी आजमाए। रक्षा मंत्री ने जवानों से हथियारों के बारे में जानकारी भी ली। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद हैं। आईए तस्वीरों में देखते हैं राजनाथ सिंह का ये दौरा...

PREV
17
Photos : पहले शस्त्र पूजन, फिर आजमाया ऑटोमैटिक गन पर हाथ, राजनाथ सिंह ने दिया चीन को कड़ा संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे।

27

यहां राजनाथ सिंह ने सिक्किम के सुकना वार मेमोरियल में शस्त्र पूजा की।

37

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत चीन की सीमा पर जो तनाव चल रहा है भारत ये चाहता है कि तनाव खत्म हो, शांति स्थापित हो है लेकिन कभी-कभी नापाक हरकत होती रहती है।

47

उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारे सेना के जवान किसी भी सूरत में अपने भारत की एक इंच भी जमीन किसी दूसरे के हाथों में जाने नहीं देंगे।

57

जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस समय गलवान में हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। यह राष्ट्र और सीमाएं आपके चलते ही सुरक्षित हैं।

67

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम में बीआरओ द्वारा निर्मित कईं सड़क परियोजनाओं और पुलों का उद्घाटन किया।

77

इससे पहले राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल और सिक्किम पहुंचे। उन्होंने दार्जिलिंग के सुकना में 33 वीं कॉर्प्स मुख्यालय पर भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। यहां उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories