PM मोदी हैं दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, कई ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उनके सामने कहीं नहीं टिकते

PM Modi Birthday: पीएम मोदी 72 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये बात अप्रूवल रेटिंग एजेंसी के एक सर्वे में भी सामने आ चुकी है। सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने पॉपुलैरिटी में न सिर्फ दुनिया के कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया है बल्कि सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी उनसे काफी पीछे हैं। मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 75% लोगों की पसंद हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2022 8:43 AM IST / Updated: Sep 17 2022, 11:02 AM IST

110
PM मोदी हैं दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, कई ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उनके सामने कहीं नहीं टिकते

मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 75% लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी को ट्विटर पर 82.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।  

210

मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें दुनिया के 63% लोग पसंद करते हैं। 2018 में हुए चुनाव में मेक्सिको के राष्ट्रपति चुने गए हैं। लोपेज़ ओब्राडोर ने भारी मतों से विजयी रहे थे।

310

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अल्बानीज को 58% लोग पसंद करते हैं। 

410

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति इग्नाजियो कासिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। 

510

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन इस सूची में पांचवे नंबर पर हैं। एंडरसन दुनिया के 50% लोगों की पसंद हैं। 

610

बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। अलेक्जेंडर डी क्रू को 43 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। 

710

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर काबिज हैं। जेयर बोल्सोनारो को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। 

810

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। उन्हें महज 41% लोगों ने ही पसंद किया है। 

910

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। दुनियाभर के 39 प्रतिशत लोगों ने जस्टिन ट्रुडो को पसंद किया है। 

1010

लिस्ट में दसवें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन का नाम शामिल है। उन्हें दुनिया के 39% लोगों ने पसंद किया है। 

ये भी देखें : 

PM Modi Birthday: मोदी की 10 बातें जो हर एक युवा को सीखनी चाहिए, जिंदगीभर आएंगी काम

PM मोदी की 10 सबसे बेस्ट योजनाएं, जिनसे आए आम आदमी के अच्छे दिन
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos