असम के सिलचर के बाद भद्राचलम में 36 साल बाद आई इस बाढ़ को लेकर साजिश की आशंका, CM ने की विशेष 'शांति पूजा'

Published : Jul 19, 2022, 11:34 AM ISTUpdated : Jul 19, 2022, 11:35 AM IST

हैदराबाद. तेलंगाना के भद्राचलम में आई भीषण बाढ़(flood in Bhadrachalam) को लेकर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao) के एक बयान ने सनसनी फैला दी है। बाढ़ग्रस्त भद्राचलम के स्थिति का आकलन करने पहुंचे राव ने 17 जुलाई को कहा कि भारत में बादल फटने की घटनाओं के पीछे विदेशी ताकतों यानी चीन की कोई साजिश हो सकती है। KCR ने गोदावरी इलाके में बादल फटने की घटनाओं के पीछे यह साजिश की आशंका जताई है। बता दें कि भद्राचलम शहर में 1986 के बाद इस तरह की बाढ़ देखी गई है। इससे पहले असम के सिलचर शहर में आई बाढ़ को लेकर भी एक खुलासा हुआ था। यह बाढ़ प्रकृति का प्रकोप कम; 6 लोगों की साजिश का नतीजा थी। उन्होंने तटबंध के साथ छेड़छाड़ की थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इसका खुलासा किया था। पढ़िए भद्राचलम में आई बाढ़ से जुड़े अन्य फैक्ट्स और देखिए तस्वीरें...

PREV
110
असम के सिलचर के बाद भद्राचलम में 36 साल बाद आई इस बाढ़ को लेकर साजिश की आशंका, CM ने की विशेष 'शांति पूजा'

भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरे के तहत राव ने भद्राचलम से एतुरु नगरम तक का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गोदावरी नदी और पुल से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी देखी।
 

210

हालांकि अब बाढ़ का पानी उतर रहा है, लेकिन असली चुनौती इसके बाद है। लोगों को राहत देने लगातार कोशिशें जारी हैं।

310

मुख्यमंत्री राव ने गोदावरी नदी की विशेष शांति पूजा की और सिंदूर और हल्दी भेंट की। उन्होंने बांध की डयूरेबिलिटी की जांच की और अधिकारियों को बांध को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

410

मुख्यमंत्री ने भद्राचलम में रिलीफ कैम्पों का दौरा किया। उन्होंने  वहां के लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से शिविरों में आवश्यक वस्तुओं, दवाओं और अन्य सुविधाओं की आपूर्ति के बारे में भी जाना। 

510

तत्काल 10 हजार रुपये और प्रत्येक परिवार को अगले दो महीनों के लिए 20 किलो चावल मुफ्त देने की भी घोषणा की।

610

मुख्यमंत्री राव ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष फंड जारी करने की घोषणा की। मुलुगु के लिए 2.50 करोड़ रुपए, भद्राचलम के लिए 2.30 करोड़ रुपये, भूपालपल्ली के लिए 2 करोड़ रुपए और महबूबाबाद के लिए 1.50 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

710

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के मंदिर को विकसित करने के लिए जल्द ही भद्राचलम जाएंगे। यहां की खड़ी फसल भी डूब गई है। अब तक 25,000 बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

810

भद्राचलम में ऐसी बाढ़ देखकर सब हैरान हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

910

मुख्यमंत्री ने मुलुगु और भद्राचलम में राहत कार्यों के लिए एक-एक हेलिकॉप्टर लगाने का निर्देश दिया है, जब तक कि दोनों इलाके बाढ़ के खतरे से मुक्त नहीं हो जाते।
यह भी पढ़ें-असम के सिलचर को 'डुबाने' वाली ये बाढ़ निकली गहरी साजिश, CM खुद बने डिटेक्टिव और एक वीडियो से किया पर्दाफाश
 

1010

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुलों और पुलियों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें-क्या अमरनाथ गुफा के बाहर आई बाढ़ चीन की कोई साजिश थी, क्या है ये साउंड वेव और क्यों एक CM ने उठाई उंगुली?

Recommended Stories