शरद यादव का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में जन्में शरद यादव के पिता किसान थे। उनका जन्म एक जुलाई, 1947 को हुआ था। यादव ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। मध्य प्रदेश के जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने बीई की डिग्री हासिल की थी। शरद यादव की शादी डॉ.रेखा यादव से हुई है। यादव की एक बेटी सुभाषिनी यादव और एक बेटा शांतनु यादव है। बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस में सक्रिय हैं।