एयरो इंडिया-2021: आसमां में यूं दिखीं 'बुलंद भारत' की 'बुलंद' तस्वीरें

बेंगलुरु. ये तस्वीरें भारती की सैन्य ताकत को दिखाती हैं। एशिया के सबसे बड़े एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया-2021' के जरिये दुनियाभर ने भारत की सैन्य शक्ति को निहारा। यह शानदार शो 3 से शुरू हुआ है और 5 फरवरी तक चलेगा। इस शो का मकसद लड़ाकू विमानों की क्षमता देखकर सौदा करना है। बता दें कि इस शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। यह ठीक वैसे ही शो है, जैसे ऑटो एक्सपो में होता है। आइए देखते हैं शो की कुछ तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2021 7:38 AM IST

118
एयरो इंडिया-2021: आसमां में यूं दिखीं 'बुलंद भारत' की 'बुलंद' तस्वीरें

इस 13वें शो में देश-विदेश की करीब 600 कंपनियां शामिल हुई हैं। इनमें 14 देशों की 78 विदेशी कंपनियां शामिल हैं।

218

कोरोना के चलते इस शो में 203 कंपनियां वर्चुअली भी अपने हथियारों और सैन्य साजो-सामान का प्रदर्शन कर रही हैं। 

318

एयरो इंडिया शो की शुरुआत 1996 में हुइ थी। तब से हर दो साल में इसका आयोजन होता है। आमतौर पर इस शो को देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते दर्शक संख्या कम रही।

418

एयरो इंडिया शो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शो माना जाता है। वहीं, एशिया में यह अपने तरह का इकलौता है।

518

एयरो इंडिया शो का उद्देश्य सैन्य साजो-सामान बनाने वाली कंपनियों को प्रमोट करना है। इसके जरिये कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की विशेषताएं दिखाती हैं।

618

शो में दुनियाभर की सैन्य ताकतों का प्रदर्शन होता है। बता दें कि भारतीय सेना दुनिया की टॉप 10 श्रेणी में शामिल है।

718

एयरो इंडिया शो के उद्घाटन पर मालद्वीप, यूक्रेन, गिनी, ईरान, कोमोरोस और मेडागास्कर के रक्षा मंत्री भी शामिल हुए थे।
 

818

आमतौर पर ऐसे शो हर कहीं देखने को नहीं मिलते, इसलिए इसे लेकर आम लोगों में भी खासा क्रेज दिखाई देता है।

918

इस शो के जरिये लोगों को अपने देश की सैन्य शक्ति का पता चलता है। वहीं, देशभक्ति का जज्बा भी पनपता है।

1018

शो में भारतीय सेना ने अपने कई लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया।

1118

एयरो इंडिया शो सिर्फ एक सैन्य प्रदर्शनी नहीं है, यह लोगों में अपनी ताकत पहचानने का जरिया भी है।

1218

एयरो इंडिया शो के दौरान फोटोग्राफी का जबर्दस्त क्रेज देखा गया। हर कोई इस प्रदर्शनी को अपने कैमरे में कैप्चर करना चाह रहा था।

1318

भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। इसके अलावा अब बहुत सारे साजो-सामान देश में ही बनाने पर जोर दे रहा है।

1418

दूरबीन के जरिये आसमां में उड़ान भरते लड़ाकू विमानों का साहस देखती एक महिला।

1518

ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। इसलिए लोग लड़ाकू विमानों के साथ सेल्फी लेते देखे गए।

1618

इस प्रदर्शनी को लेकर हर उम्र के लोगों में क्रेज रहता है। आमतौर पर युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाले ऐसे साजो-सामान देखने को नहीं मिलते।

1718

आसमां में गरजते युद्धक विमानों को अपने मोबाइल में कैप्चर करना सबसे यादगार पल माना गया।

1818

एयरो इंडिया शो के दौरान दुनियाभर की सैन्य ताकतों को देखने पहुंचे लोग।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos