'सुशांत की बहन ने मुझे गलत तरीके से छुआ, मेरे बिस्तर में थी'...रिया ने बताई मौत से पहले की पूरी कहानी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने बड़ा बयान दिया है। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने ईडी के सामने बताया कि जब सुशांत से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई, तब का जिक्र उन्होंने किया। रिया ने कहा कि जब मैं सुशांत के घर रहने के लिए गई तो उसकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उसके साथ रह रहे थे। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 10:10 AM IST / Updated: Aug 18 2020, 04:27 PM IST

17
'सुशांत की बहन ने मुझे गलत तरीके से छुआ, मेरे बिस्तर में थी'...रिया ने बताई मौत से पहले की पूरी कहानी

सुशांत केस में ईडी लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी रिया से ईडी ऑफिस में पूछताछ हो चुकी है। रिया के अलावा उनके भाई से भी पूछताछ हुई है।

27

रिया ने बताया, बात अप्रैल 2019 की है। एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। प्रियंका ने बहुत शराब पी थी। वो मर्दों और औरतों के साथ अजीब बर्ताव कर रही थीं।
 

37

रिया के बयान के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका से कहा कि घर चले। लेकिन वह नहीं मानी। वह वहीं पर शराब पीती रही। जबकि रिया वापस आ गई। क्योंकि अगले दिन शूट पर जाना था। 
 

47

रिया ने बताया कि वह सुशांत के कमरे में सोई थीं। अचानक उनकी आंख खुल गई। उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही है और उन्हें गलत तरीके से छू रही हैं। 
 

57

रिया ने बताया कि प्रियंका को देखकर वह बहुत शॉक्ड थीं। उन्होंने तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहा। लेकिन विवाद बढ़ा और रिया ही घर से चली गईं। 
 

67

रिया ने बताया कि जब सुशांत को ऐसा करने की वजह बताई तो उनका अपनी बहन से इसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद रिया और सुशांत के परिवार से रिश्ते खराब हो गए। 
 

77

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया खुद अपनी एंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स से परेशान थी। सुशांत की देखभाल करते हुए उनकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos