लंगड़ाते हुए पुलिस के सामने से निकला और ऑटो में बैठ गया, इतना शातिर है 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे

नई दिल्ली. कानपुर में 8 पुलिसवालों की जान लेने वाला यूपी का डॉन विकास दुबे फरीदाबाद में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास दुबे कानपुर से हरियाणा के फरीदाबाद भाग गया था। वहां एक होटल में रुकने की कोशिश की, लेकिन रूम नहीं मिला। कुछ देर बाद वहां पुलिस भी पहुंची। स्थानीय दुकानदार के मुताबिक, विकास दुबे पुलिस के सामने से ही निकल गया और पुलिसवाले उसे पहचान नहीं सके।           
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2020 10:01 AM IST / Updated: Jul 10 2020, 10:44 AM IST

19
लंगड़ाते हुए पुलिस के सामने से निकला और ऑटो में बैठ गया, इतना शातिर है 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के मैनेजर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे वह होटल में रूम लेने के लिए आया। उससे जब आईडी प्रूफ मांगा गया तो पैन कार्ड दिया। लेकिन पैन कार्ड में फोटो, घर का पता साफ-साफ नहीं दिख रहा था। इस वजह से होटल में रूम देने से मना कर दिया गया। 
 

29


होटल में रूम न मिलने की वजह से विकास दुबे वहां से निकल गया। कुछ देर बाद ही वहां पुलिस पहुंची। कुछ दूर पर ही विकास दुबे खड़ा था। वह सब देख रहा था, लेकिन पुलिसवाले उसे पहचान नहीं सके। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि विकास दुबे ऑटो में बैठकर वहां से जा रहा है। 

39


विकास दुबे की मां ने बताया, बेटे के पैर में रॉड पड़ी है, इसलिए वह लगड़ा के चलता है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसमें भी दिख रहा है कि ऑटो पकड़ने वाला शख्स लगड़ा के चल रहा है।

49


फरीदाबाद पुलिस ने बताया, एक घर में विकास दुबे के होने के इनपुर पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद में पुलिस की रेड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। अपराधियों ने फायरिंग की, कानपुर मुठभेड़ में दुबे द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस से चोरी की गई पिस्टल बरामद की गई। 
 

59


वहीं दूसरी तरफ विकास दुबे का साथी श्यामू वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसपर 25000 रुपए का इनाम था। पकड़े जाने पर श्यामू वाजपेयी ने बताया,मैं घड़ी कंपनी में लेबर हूं। मैं वहां नहीं था, उस समय मैं घर पर था (कानुपर मुठभेड़ के वक्त कहां थे, पूछे जाने पर)। 
 

69


यूपी एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया, फरीदाबाद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 9MM की दो सरकारी पिस्टल, 2 अन्य पिस्टल और 44 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जो भी कार्रवाई होगी वो विधिक होगी और ऐसी होगी कि कानपुर की घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें हमेशा पछतावा होगा।

79

यूपी के एडीजी ने कहा, आज सुबह कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी अमर दुबे STF और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया,इस पर 50,000 का इनाम था। पुलिस लगातार कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपियों को ढूंढने में लगी है, हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। 
 

89

कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ईनाम की राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।  

99

अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। इसकी विकास दुबे के साथ सोशल मीडिया पर बहुत सारी तस्वीरें हैं। अन्य अपराधी श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, संजू दुबे को कानपुर पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos