बेंगलुरु हिंसा: उपद्रवियों ने रातभर मचाया तांडव, गाड़ी-ATM तोड़े, थाने पर पत्थरबाजी कर लगाई आग; Photos

Published : Aug 12, 2020, 10:29 AM IST

बेंगलुरु. कोरोना संकट के बीच बेंगलुरु में मंगलवार देर रात फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसा फैल गई। उपद्रवियों का तांडव रात भर चलता रहा। यहां तक कि दंगाइयों ने पुलिस स्टेशन में पहले पथराव किया, फिर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं विधायक के घर और आसपास के मकानों में भी तोड़फोड़ की। एटीएम जला दिए गए। बेंगलुरु की सड़कों पर जो तांडव रात को हुआ, उसकी तस्वीरें सुबह साफ हो पाईं।  

PREV
17
बेंगलुरु हिंसा: उपद्रवियों ने रातभर मचाया तांडव, गाड़ी-ATM तोड़े, थाने पर पत्थरबाजी कर लगाई आग; Photos

बेंगलुरु की सड़कों पर जो तांडव रात को हुआ, उसकी तस्वीरें सुबह साफ हो पाईं। यहां गाड़ियों को जला दिया गया। एटीएम तोड़े गए। विधायक और आसपास के मकानों में तोड़फोड़ की गई। लोगों के घरों को आग के हवाले किया गया। लोगों के घरों की खिड़कियां पथराव में टूट गईं। हर तरफ बाइक और गाड़ी टूटी हुईं नजर आ रहीं थीं। 

27

दरअसल, बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट किया था। हालांकि, बाद में इसे डिलीट भी कर दिया गया। इसके बावजूद इस पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरु स्थित आवास पर हमला किया। यहां तोड़फोड़ की गई। आगजनी भी की गई। 

37

इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस स्टेशन को भी अपना निशाना बनाया। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। थाने को आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों को बेकाबू होता देख, पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में एडिशनल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

47

बताया जा रहा कि हिंसा डीजे हल्ली और केजी हल्ली क्षेत्र में हुई। इसके बाद दोनों जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। बेंगलुरु में धारा 144 लागू है। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

57

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया, करीब 60 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस की ओर से फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया, सोशल मीडिया पर पोस्ट करना वाला आरोपी नवीन भी गिरफ्तार हो चुका है। 

67

110 लोग गिरफ्तार
डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की गई। वहीं, हिंसा फैलाने को लेकर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर कमलपंत ने बताया, अभी और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

77

वहीं,  कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने साफ कर दिया है कि मामले की जांच होगी। बवाल किसी भी बात का हल नहीं है। जो लोग हिंसा के लिए जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories