शादीशुदा महिला से प्यार के चक्कर में प्रेमी ने की 9 लोगों की हत्या, सभी को जिंदा कुएं में फेंका

Published : May 25, 2020, 01:01 PM ISTUpdated : May 26, 2020, 12:07 PM IST

वारंगल (तेलंगाना). तेलंगाना के वारंगल में एक कुएं से मिले 9 प्रवासी मजदूरों के शव का राज खुल गया है। पुलिस का दावा है कि इन लोगों की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। हत्या के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले माना जा रहा था कि सभी ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस इस मामले को हत्या मानकर ही जांच में जुटी थी। ये सभी लोग बिहार और बंगाल के रहने वाले थे और यहां एक फैक्ट्री में काम करते थे।

PREV
15
शादीशुदा महिला से प्यार के चक्कर में प्रेमी ने की 9 लोगों की हत्या, सभी को जिंदा कुएं में फेंका

जिन 9 लोगों के शव मिले थे उनमें 1 शव बच्चे और 1 शव महिला का था। यह सभी मजदूर बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद मकसूद आलम और उनके परिवार के चार सदस्यों के शव 21 मई को कुए में मिले थे। इसके अगले दिन पुलिस ने 4 और शव कुएं से निकाले थे। 

25

पुलिस ने सुलझाई 9 मौतों की गुत्थी
पुलिस के मुताबिक, मकसूद बंगाल का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी, बेटी और तीन साल के पोते और 2 बच्चों के साथ रहता था। इन लोगों के शव के अलावा पुलिस को त्रिपुरा के शकील अहमद और बिहार के श्रीराम और श्याम की लाश मिली थी। ये सभी एक जूट फैक्ट्री में काम करते थे। 

35

क्यों की हत्या?
पुलिस ने बताया कि संजय कुमार और मकसूद की शादीशुदा बेटी के बीच संबंध थे। मकसूद की बेटी अपने पति को छोड़कर पिता के घर रह रही थी। लेकिन जब मकसूद को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध कर दिया। इतना ही नहीं त्रिपुरा और बिहार से आए इन लोगों ने भी मकसूद का साथ दिया। इसलिए संजय ने इन सभी की हत्या कर दी। 

45

कैसे दिया हत्या को अंजाम?
संजय ने इन लोगों की हत्या मकसूद के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में की। उसने पहले सॉफ्ट ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर सभी को बेहोश किया। इसके बाद उन्हें उठाकर कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि संजय बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। 

55

जूट फैक्ट्री में काम करते थे श्रमिक
पुलिस के मुताबिक, वारंगल के ग्रामीण इलाके का मामला है। पुलिस को खबर मिली कि गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रियल एरिया में बने एक कुएं के अंदर प्रवासी श्रमिकों के शव पड़े हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी श्रमिक वहां एक जूट फैक्ट्री में काम करते थे। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories