नई दिल्ली. जेल में बंद राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में बंद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में एक अन्य कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने यह कदम उठाया। नलिनी ने अपनी साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की। नलिनी राजीव गांधी की हत्या में दोषी है। उनसे 2008 में राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने भी मुलाकात की थी। आईए जानते हैं कि 90 मिनट चली इसी मुलाकात में क्या हुआ था?
नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। प्रियंका गांधी ने 19 मार्च, 2008 को नलिनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का जिक्र नलिनी ने अपनी किताब 'राजीव असेसिनेशन: हिडन ट्रूथ्स एंड प्रियंका-नलिनी मीटिंग' में भी किया है।
25
नाराज हो गई थीं प्रियंका
किताब के मुताबिक, प्रियंका गांधी नलिनी को देखते ही वक्त नाराज हो गई थीं। इस मुलाकात पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने 2008 में एक रिपोर्ट भी छापी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका नलिनी को काफी देर तक देखती रही थीं। इसके बाद रोते हुए उन्होंने पूछा था कि मेरे पिता बहुत अच्छे इंसान थे। उन्हें तुमने क्यों मार दिया। अगर कोई दिक्कत थी, तो बातचीत से मामला सुलझा सकती थीं। लेकिन मारने की क्या जरूरत थी।
35
नलिनी ने अपनी किताब में लिखा था, इस दौरान एक बेटी का अपने पिता को खोने का दर्द पूरी तरह छलक रहा था।
45
उम्रकैद की काट रहीं नलिनी
नलिनी 29 साल से जेल में बंद हैं। यही नहीं उनकी बेटी का जन्म भी जेल में हुआ था। पहले नलिनी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में इसे उम्रकैद की सजा कर दिया गया। इससे पहले नलिनी को हाईकोर्ट ने पिछले साल बेटी की शादी के लिए 30 दिन की पैरोल दी थी।
55
पति भी जेल में बंद
चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में राजीव गांधी से मिलने के दौरान लिट्टे संगठन की महिला ने अपने आप को मानव बम से उड़ा लिया था। जिसमें राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी। मामले में सभी 7 दोषी 1991 से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे है। दोषियों में पेरारीवलन, मुरुगन, नलिनी, शांतन, रविचंद्रन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस शामिल हैं। मुरुगन नलिनी का पति है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.