मैसूर (कर्नाटक)
मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर आधुनिक होने के साथ ही साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी समेटे हुए है। मैसूर का दशहरा मशहूर है। यह शहर हरियाली और साफ-सफाई में बहुत आगे है। यहां के खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यहां घूमने लायक जगहों में जगनमोहन पैलेस, मैसूर पैलेस, सोमनाथपुरा, वृंदावन गार्डन, मैसूर चिड़ियाघर, चामुंडेश्वरी मंदिर, रेलवे म्यूजियम और करणजी झील हैं।