Published : Jun 08, 2020, 12:34 PM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 10:46 AM IST
नई दिल्ली. 8 जून को विश्व महासागर दिवस (world ocean day) मनाया जाता है। समुद्र के महत्व और लोगों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस के मौके पर हम आपको भारत की ऐसी फोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने महासागरों को ही अपना घर बना लिया है। वे महीनों तक समुद्र तल से 1000 फीट तक नीचे रहकर देश की सेवा में डटे रहते हैं। हम बात कर रहे हैं, इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना के जवानों की। नौसेना के जवान जब मिशन के तहत जाते हैं तो इन्हें महीनों तक पनडुब्बी में पानी के अंदर रहना पड़ता है। आईए जानते हैं कि एक नौसैनिक का जीवन पनडुब्बी के अंदर कितना कठिन होता है।
लगातार 45 दिन तक करते हैं काम
एक नौसैनिक का जीवन काफी कठिन होता है। उनके परिवार वाले बताते हैं कि उनका बेटा जब भी किसी मिशन पर जाता है तो यह मिशन कम से कम 20-30 दिन का होता है। कभी कभी यह 45 दिन तक लगातार काम करना होता है।
210
परिवार वालों को नहीं पता होता कहां है बेटा?
जब नौसैनिक मिशन पर जाता है तो उसके परिवार वालों को भी नहीं पता होता कि उनका बेटा कहा है। बस ये पता होता है कि वह ड्यूटी पर है। उन्हें ये भी नहीं पता होता कि उनका बेटा कहां जा रहा है और कितने दिन बाद वापस आएगा।
310
सिर्फ अफसरों को होती है मिशन की जानकारी
नौसेना के ऑपरेशन की जानकारी सिर्फ कुछ अफसर और मुख्यालय तक होती है। नौसैनिक लगातार 30-40 दिन तक परिवार से दूर पानी में रहते हैं।
410
महीने में मुश्किल में 3 बार नहा पाते हैं
नौसैनिक का जीवन काफी कठिन होता है। यहां तक की उसे नहाना तो दूर दाढ़ी बनाने का भी मौका नहीं मिलता। नौसैनिक 30 दिन की ड्यूटी में मुश्किल से 3 बार नहा पाता है। नौसैनिक को सिर्फ हर रोज 3-4 मग ही पानी मिलता है। पानी के भीतर बिना दाढ़ी बनाए ही रहना होता है।
510
एक कपड़े चार दिन तक पहनते हैं
नौसैनिक को पहनने के लिए जो कपड़े दिए जाते हैं, उन्हें वे 2-4 दिन तक इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद उन्हें फेंक दिया जाता है।
610
कम मसालों वाला खाना खाते है
नौसैनिक को खाने में बिना तड़के की दाल, रोटी, चावल और सादी सब्जी मिलती है। पनडुब्बी में खाने का सामान बेहद सीमित होता है। कभी कभी सैनिकों को डिब्बे में बंद खाना दिया जाता है, जो काफी दिनों तक खराब नहीं होता।
710
धुंआ ना उठे ऐसा खाना बनाया जाता है
अगर नौसैनिक पनडुब्बी में खाना बना रहे हैं तो वे इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे ऐसा खाना बनाएं जिससे धुआं ना उठे। इसलिए खाना बिल्कुल सादा बनाया जाता है। इसके अलावा पनडुब्बी समुद्र में जाती है तो डॉक्टर और प्राथमिक चिकित्सा का सामान भी साथ होता है। इससे विपरीत वक्त में उनका वहीं इलाज हो सके।
810
सोने के लिए होते हैं दो कंपार्टमेंट
पनडुब्बी में नौसैनिकों के सोने के लिए दो अपार्टमेंट होते हैं। कभी कभी नौसैनिक मिसाइल या टारपीडो रखने वाली जगहों को सोने के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्यों कि ये जगह अन्य जगहों से काफी अधिक ठंडी होती है।
910
पनडुब्बी के भीतर सूरज की रोशनी तक नहीं जाती
पनडुब्बी के अंदर सूरज की रोशनी भी नहीं जाती। इसीलिए कुछ समय के लिए पनडुब्बी समुद्र की सतह पर आती है। इससे नौसैनिक अपने शरीर को कुछ धूप दे सकें।
1010
कानों पर पड़ता है गहरा असर
समुद्र के भीतर इतने दिनों तक रहने से नौसैनिकों के कानों पर भी गहरा असर पड़ता है। इसलिए पनडुब्बी के भीतर सैनिक अपने कानों का ख्याल रखते हैं।