Hockey World Cup 2023: न्यूजीलैंड से सामने चिली की चुनौती, जर्मनी-जापान सहित कुल 4 मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल

Published : Jan 14, 2023, 06:10 AM IST

Hockey World Cup 2023 Updates. 14 जनवरी शनिवार को हॉकी विश्व कप 2023 में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम चिली के बीच दोपहर 1 बजे होगा। दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम मलेशिया के बीच दोपहर 3 बजे शेड्यूल है। तीसरे मैच में शाम 5 बजे बेल्जियम और कोरिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं दिन का चौथा और अंतिम मैच जर्मनी बनाम जापान के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। हॉकी फैंस के लिए शनिवार को होने वाले यह मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि दुनिया की ताकतवर टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती दिखेंगी।  

PREV
14
Hockey World Cup 2023: न्यूजीलैंड से सामने चिली की चुनौती, जर्मनी-जापान सहित कुल 4 मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल

न्यूजीलैंड बनाम चिली
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला मजबूत चिली की टीम के साथ है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम का हालिया प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। वहीं चिली के कोच ने कहा कि भले ही उनका मुकाबला टॉप टीमों से है लेकिन वे सफलता का क्रम बनाए रखेंगे।

24

नीदरलैंड बनाम मलेशिया
14 जनवरी 2023 को दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम मलेशिया के बीच है। नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप की फेवरेट मानी जा रही है। वहीं मलेशिया भी उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

34

बेल्जियम बनाम कोरिया
दिन का तीसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे से बेल्जियम बनाम कोरिया के बीच खेला जाएगा। कोरियाई टीम हर हाल में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी। वहीं बेल्जियम की टीम भी काफी मजबूत है। कुल मिलाकर दर्शकों को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

44

जर्मनी बनाम जापान
जर्मनी और जापान के बीच दिन का चौथा और अंतिम मैच शाम 7 बजे ओडिशा के राउरकेला में खेला जाएगा। जर्मनी की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है। वहीं जापान की टीम इस बार विश्व कप जीतने का सपना संजोकर भारत पहुंची है। दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: भारत के इन टॉप 6 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, देश को बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन
 

Recommended Stories