FIFA U-17 Women's World Cup: तंजानिया पर भारी जापानी लड़कियां, अमेरिका ने बरसाए गोल, देखें एक्शन की 10 PHOTOS

FIFA U-17 Women's World Cup. भारत में चल रहे फीफा अंडर-17 वुमेंस वर्ल्ड कप में दे दनादन गोल का सिलसिला जारी है। फुटबॉल का एक्साइटमेंट इस समय भारतीय फुटबॉल फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। गोवा के मार्गो स्टेडियम में जापानी लड़कियों तंजानिया को 4 के मुकाबले 8 गोल से हरा दिया। वहीं भारत और अमेरिका की भिडंत में अमेरिकी टीम ने इतने गोल बरसाए कि भारतीय टीम इससे उबर ही नहीं पाई। भारत पहला मुकाबला 8-0 से हार गया। भारत ग्रुप ए में है जिसमें अमेरिका, ब्राजील और मोरक्को जैसी टीमें हैं। भारत पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेला रहा है। वहीं कुल 16 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। फीफा अंडर-19 महिला विश्वकप के एक्शन से भरी यह 10 तस्वीरें देखें...
 

Manoj Kumar | Published : Oct 13, 2022 4:01 AM IST / Updated: Oct 13 2022, 09:54 AM IST

110
FIFA U-17 Women's World Cup: तंजानिया पर भारी जापानी लड़कियां, अमेरिका ने बरसाए गोल, देखें एक्शन की 10 PHOTOS

8-0 से हारी भारतीय टीम 
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 में मैच के दौरान भारत के खिलाफ पहला गोल करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की मेलिना रेबिंबास टीम के साथियों के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। अमेरिका ने यह मैच 8-0 से जीत लिया। 

210

अमेरिकी टीम का जश्न
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में मैच के दौरान भारत के खिलाफ गोल करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की कोहलर चार्लोट (8) टीम के साथियों के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। 
 

310

भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका
भुवनेश्वर में भारतीय टीम (नीली जर्सी में) और संयुक्त राज्य अमेरिका की खिलाड़ी फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 में भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में मैच के दौरान एक्शन में दिख रही हैं। 

410

गोलकीपर ने बचाया गोल
भुवनेश्वर में भारतीय गोलकीपर अंजलि मुंडा ने फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 में यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान एक गोल बचाया। हालांकि भारतीय टीम यह मुकाबाल 8-0 से हार गई। 

510

चीन बनाम मैक्सिको
नवी मुंबई में बुधवार को चीन और मैक्सिको के बीच फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप मैच के दौरान टीम के साथियों के साथ मेक्सिको के खिलाफ चीन की क्यूओ रुइकी ने गोल करने के बाद कुछ इस तरह जश्न मनाया। 
 

610

चीन ने जीता यह मैच
नवी मुंबई में बुधवार को चीन और मैक्सिको के बीच फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप मैच के दौरान टीम के साथियों के साथ मेक्सिको के खिलाफ चीन की यू जिंग्यु ने गोल करने का जश्न मनाया। चीन ने यह मुकाबला भी जीत लिया।

710

जापान बनाम तंजानिया 
मडगांव में तंजानिया (पीली टीशर्ट) और जापान (नीली टीशर्ट) की खिलाड़ी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 फुटबॉल मैच के दौरान एक्शन में दिख रही हैं। यह मैच मडगांव गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को खेला गया।

810

कनाडा बनाम फ्रांस
गोवा में कनाडा (लाल टीशर्ट) और फ्रांस (नीली टीशर्ट) के खिलाड़ी फीफा अंडर -17 विश्व कप मैच के दौरान नेहरू स्टेडियम फतोर्डा में एक्शन में दिखीं। 

910

भारत की महिला टीम
यह तस्वीर भुवनेश्वर की है, जहां भारतीय अंडर -17 महिला खिलाड़ी अपने गोलकीपर कोच प्रीशियस डेड के साथ मोरक्को के खिलाफ अपने फीफा अंडर -17 विश्व कप फुटबॉल मैच से पहले प्रशिक्षण सत्र के दौरान मौजूद हैं। भुवनेश्वर में कैपिटल हाई स्कूल ग्राउंड यह प्रैक्टिस की गई। 

1010

भारतीय टीम ने पहला मैच हारी
भुवनेश्वर में बुधवार 12 अक्टूबर 2022 को मोरक्को के खिलाफ फीफा अंडर-17 विश्व कप मैच से पहले प्रशिक्षण सत्र के दौरान अभ्यास करती भारतीय अंडर-17 महिला खिलाड़ी। भारतीय टीम पहला मुकाबला अमेरिका से हार चुकी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos