बर्थ-डे पार्टी की आखिरी सेल्फी: इसके बाद छोटी सी नाव में चढ़ गए 13 लोग और फिर मच गया कोहराम

Published : Mar 12, 2020, 01:29 PM IST

तापी, गुजरात. यहां दो बच्चों की बर्थ-डे पार्टी करके टापू से वापस लौट रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की नाव उकाई जलाशय(बांध) मे पलट जाने से 7 लोगों के डूबने से मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे शामिल हैं। घटना मंगलवार को हुई। बुधवार को जब एक साथ 7 अर्थियां गांव से उठीं, तो पूरा गांव मातम में डूब गया। हादसे की वजह क्षमता से अधिक लोगों के नाव में बैठ जाने को बताया जा रहा है। नाव सिर्फ तीन सीटर थी।  सुंदरपुर परिवार के ये लोग भीतखुर्द गांव के नजदीक स्थित उकाई बांध बर्थ-डे पार्टी करने गए थे। ये लोग जलाशय के बीच में एक टापू पर पहुंचे। यहां सबने पार्टी की। खाना खाया और फिर लौटने लगे। वापसी में नाव पर तीन अन्य लोग भी सवार थे। अचानक बीच रास्ते में तेज हवा से नाव डगमगाने लगी। यह देखकर सब घबरा गए और चिल्लाते हुए एक-दूसरे को पकड़ने लगे। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। हादसे में 4 लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 7 लोग डूब गए।

PREV
15
बर्थ-डे पार्टी की आखिरी सेल्फी: इसके बाद छोटी सी नाव में चढ़ गए 13 लोग और फिर मच गया कोहराम
जानकारी के मुताबिक, सुंदरपुर गांव के राजेश भाई बली राम स्टेट बैंक में प्यून थे। होली पर छुट्टी होने और अपने बेटे अभिषेक का जन्मदिन मनाने वो उकाई गए थे। इसी परिवार के एक अन्य बच्चे का भी बर्थ-डे था।
25
यह तस्वीर हादसे के पहले की है। इसी टापू पर सब बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंचे थे। बच्चे बहुत खुश थे। लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है।
35
हादसे की वजह नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के बैठने को माना जा रहा है। यह तस्वीर हादसे के कुछ मिनट पहले की है। इसके बाद नाव पलट गई।
45
हादसे के बाद गांव में लोग जलाश के पास जुट गए। पुलिस मंगलवार देर रात तक रेस्क्यू चलाती रही, लेकिन किसी को नहीं बचाया जा सका।
55
हादसे में एंजल डेविडभाई कोंकणी (5), आराध्या सुकलाल कोंकणी (7), अभिषेक राजेश कोंकणी (11), अंजना राजेश कोंकणी (14), विनोद बुधिया कोंकणी (18), उर्मिला रतुभाई कोंकणी (20) और राजेश बलीराम कोंकणी (34) की मौत हो गई। बुधवार को जब एक साथ सबकी अर्थी निकलीं, तो पूरा गांव रो पड़ा।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories