43 साल की उम्र में 42 मर्डर कर चुका था यह शख्स, हाई प्रोफाइल हत्याओं को दे चुका था अंजाम

गुवाहाटी (असम). कहते हैं ना कि कोई कितना ही गुनाह क्यों ना कर ले, लेकिन एक दिन उसे उसके कर्मों की सजा मिलकर रहती है। दरअसल, असम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य के सबसे  खूंखार अपराधियों में से एक बुबू कोंवर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वह कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दे चुका था। उसने महज 43 की साल की उम्र में 42 लोगों की हत्या की थी। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी, लेकिन वह एन वक्त पर चकमा देकर भाग जाता था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2021 9:15 AM IST / Updated: Jun 24 2021, 03:02 PM IST

14
43 साल की उम्र में 42 मर्डर कर चुका था यह शख्स, हाई प्रोफाइल हत्याओं को दे चुका था अंजाम

अपराधी बुबू कोंवर के मारे जाने की पुष्टि असम डीजीपी जीपी सिंह ने बुधवार रात ट्वीट कर की है। उन्होंने लिखा शातिर अपराधी बुबू कोंवर मारा गया, वह सिबसागर के गेलेकी में पुलिस के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गेलेकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की है।

24

बताया जाता है कि बुबू ने 16 साल की उम्र में से ही चोरी- डकैती से शुरू कर दी थी। इसके बाद वह कार चोरी, हत्या, अपहरण और रंगदारी वसूलने पर उतर आया। धीरे-धीरे वह लोगों की सुपारी लेकर हत्या करने लगा। पुलिस ने उसे कई मौकों पर गिरफ्तार किया, लेकिन जमानत मिल गई।

34

बता दें कि  43 साल का बुबू कोंवर के खिलाफ  50  से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ सालों में उसने 42 लोगों का मर्डर कर चुका है। इसके अलावा उस पर  कार चोरी, ड्रग डीलिंग, जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों का आरोपी था।
 

44

पुलिस ने कोंवर को इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था और उसके पास से  ब्राउन शुगर की गई थी। लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। इससे पहले उसे 2016 में एक कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन उस वक्त भी वह भागने में कामयाब हो गया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos