Published : Aug 31, 2022, 03:16 PM ISTUpdated : Aug 31, 2022, 03:17 PM IST
नई दिल्ली. देश और दुनिया में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सुबह से ही गणेश मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापति कर रहे हैं। मुंबई में जहां इस पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है वहीं, मध्यप्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी गणपति की धूम देखने को मिल रही है। आम से लेकर खास तक सभी अपने-अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। आइए फोटो में देखते हैं अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाया जा रहा है गणपति का त्योहार।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोती डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से भक्त मंदिरों में पहुंचे।
27
अहमदाबाद में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति ले जाते श्रद्धालु। गुजरात में भी ये पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
37
बिहार में भी गणेश चतुर्थी की धूम है। पटना में भी भक्त सुबह से पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे। गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु।
47
मुंबई में गणपति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है। गणेश चतुर्थी उत्सव के पहले दिन जुलूस के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति ले जाते श्रद्धालु।
57
मुंबई में गणेश प्रतिमा लेने के लिए लोग जुलूस के साथ जाते हैं। इस दौरान एक भक्त गणेश जी की प्रतिमा लेकर जाता हुआ। महाराष्ट्र में दो साल बाद गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है।
67
कोविड के कारण पहले कई तरह की पाबंदियां लगी थी। लेकिन इस बार शिंदे सरकार ने गणेश उत्सव को लेकर सारी पाबंदियां हटा दी हैं।
77
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ अपने आवास पर गणेश की मूर्ति लेकर आए। भोपाल में भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.