प्रमोद सावंत 2.0 टीम : नई सरकार के मंत्रियों के बारें में जानिए, कोई सात बार से विधायक तो कोई रह चुका है सीएम

पणजी : गोवा (Goa) में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawan) ने राज्य के 14वें सीएम की शपथ ली। उनकी नई टीम में आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। सीएम ने अपने मंत्रिमंडल में समन्वय बैठाने की कोशिश की है। जिन मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें कोई सात बार से विधायक है तो कोई मुख्यमंत्री रह चुका है। कई तो ऐसे हैं जो पहले कांग्रेस (Congress) का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन ऐन वक्त पर वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ आ गए और चुनाव जीतकर सरकार में मंत्री बन गए हैं। जानिए सावंत सरकार की नई टीम के बारें में सबकुछ.. 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 8:25 AM IST

18
प्रमोद सावंत 2.0 टीम : नई सरकार के मंत्रियों के बारें में जानिए, कोई सात बार से विधायक तो कोई रह चुका है सीएम

विश्वजीत प्रताप सिंह राणे
विश्वजीत प्रताप सिंह राणे (Vishwajit P Rane) पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, एक बार फिर से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रमोद सावंत ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में जगह दी। उनके पिता प्रताप राणे कांग्रेस का लंबे समय से चेहरा रहे हैं और 6 बार कांग्रेस से गोवा के मुख्‍यमंत्री रहे। व‍िश्‍वजीत प्रताप राणे ने पहला चुनाव न‍िर्दलीय लड़ा था। हालांक‍ि वह बीते कई सालों से बीजेपी में हैं और बीजेपी की मनोहर पर्र‍िकर सरकार में वह कैब‍िनेट मंत्री भी रहे हैं। उनके पास स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार था।
 

28

मौविन गोडिन्हो
मौविन गोडिन्हो (Mauvin Godinho) सात बार के गोवा के विधायक हैं। एक बार फिर से उन्होंने भाजपा के टिकट से जीत दर्ज की और प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे। इस बार उन्होंने डैबोलिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। गोवा की राजनीति में उनका भी कद काफी बड़ा है।

38

रवि नाइक
रवि नाइक का जन्म 18 सितंबर 1946 को गोवा के फोंडा में हुआ था। रवि नाइक (Ravi Naik) गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत महाराष्ट्रवादी गोमंटक पार्टी से की थी। रवि नाइक पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस सरकार में दो बार 23 मई 1991 से लेकर 18 मई 1993 और 2 अप्रैल 1994 से 8 अप्रैल 1994 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2000 से लेकर 2002 तक वह गोवा बीजेपी के उप-मुख्यमंत्री भी थे। रवि नाइक 1998 से लेकर 1999 तक लोकसभा के भी सदस्य रहे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह गोवा की फोंडा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

48

नीलेश काब्राल
नीलेश काब्राल (Nilesh Cabral) मनोहर पर्रिकर सरकार में भी ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की है। एक बार उन्होंने बिजली के मुद्दे पर दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन से लाइव डिबेट किया था, जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। 49 वर्षीय निलेश काब्राल विधानसभा चुनाव में कर्चोरम सीट से जीतकर आए हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनका पेशा बिजनेसमैन है। चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में निलेश काब्राल ने अपनी कुल संपत्ति 28.2 करोड़ रुपए घोषित की है।

58

सुभाष शिरोडकर
सुभाष शिरोडकर (Subhash Shriodkar) भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वह सिरोडा सीट से पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वह शिरोडा ग्राम पंचायत से सरपंच भी रह चुके हैं। सिरोडा विधानसभा सीट से सुभाष अब तक 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 6 बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी,  जबकि एक बार साल 2019 में हुए उपचुनाव में वो भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विधानसभा पहुंचे थे।

68

रोहन खुंटे 
रोहन खुंटे (Rohan Khaunte) पोरवोरिम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वह पोरवोरिम युवा वेलफेयर ट्र्ट के चेयरमैन हैं, जिसकी शुरुआथ 2010 में की गई थी। रोहन खुंटे गोवा के कुशल राजनीत‍िज्ञों में से एक हैं। ज‍िन्‍होंने गोवा की राजनीत‍ि में बीते दो दशकों में स्‍वयं को स्‍थाप‍ित क‍िया है। रोहन को एक सफल व्यवसायी के तौर पर भी जाना जाता है। वह क्र‍िकेट और बॉस्‍केटबॉल में गोवा का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व कर चुके हैं। रोहन खुंटे मनोहर पर्रिकर सरकार में आईटी मंत्री भी रह चुके हैं। खुंटे ने गोवा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की है।

78

गोविंद गौड़े
गोविंद गौड़े (Govind Gaude) प्रियोल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। पिछली सरकार में भी वह मंत्री रह चुके हैं। गोविंद पहले निर्दलीय विधायक रहे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए। गौड़े गोवा के कला-संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 
 

88

अतांसियो मोंसेरेट
59 वर्षीय आतानासियो मोन्सेरात (Atanasio Monserrate) ने अपना पहला चुनाव 2002 में लड़ा था, उस वक्त उन्होंने यूजीडीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था। पिछले साल जुलाई 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में पणजी सीट से मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे। चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में आतानासियो मोन्सेरात ने अपनी कुल संपत्ति 48.5 करोड़ रुपए है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos