गुजरात CM की कुर्सी छोड़ने वाले रुपाणी का ऐसा है परिवार, बेटी विदेश में तो बेटा है इंजीनियर..

Published : Sep 11, 2021, 07:52 PM IST

अहमदाबाद. अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम के इस कदम से अचानक राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि रुपाणी ने आखिर किस वजह से अपना इस्तीफा दिया। अभी तक ना तो उन्होंने कोई कारण बताया है और ना ही उऩके परिवार के किसी सदस्य ने कुछ कहा है। बहुत ही कम लोग उनके परिवार के बारे में जानते हैं। आइए इस मौके पर बताते हैं रुपाणी के फैमिली के बारे में...

PREV
14
गुजरात CM की कुर्सी छोड़ने वाले रुपाणी का ऐसा है परिवार, बेटी विदेश में तो बेटा है इंजीनियर..

बताया जाता है कि विजय रूपाणी का जन्म म्यांमार में हुआ था।  उनका परिवार 1960 में म्यांमार से राजकोट आ गया था। रुपाणी ने  आर्ट्स में ग्रैजुएशन किया है इसके बाद मास्टर में कानून पढ़ाई एलएलबी की डिग्री ली। वह छात्र जीवन से ही राजनीति में रहे हैं और स्टूडेंट विंग एबीवीपी के कार्यकर्ता भी रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता भी रहे। 1987 में राजकोट नगर निगम का चुनाव जीता।

24

बता दें कि विजय रुपाणी ने लव मैरिज की हुई है। उनकी पत्नी का नाम अंजलिबेन हैं, बताया जाता है कि स्टूडेंट लाइफ में अंजलि बेन भी पहले से ही राजनीति रहीं हैं। अंजलि बेन के पिता संघ के कार्यकर्ता थे। प्रचार के दौरान विजय रुपाणी उनके पिता से मिलने के लिए जाया करते थ। इस दौरान वहां से उनकी प्रेम कहानी सुनी हुई। बाद में  हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की।

34

विजय रुपाणी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटा का नाम  ऋषभ रूपाणी है और उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई  है। कुछ दिन पहले बेटे की शादी की चर्चा जमकर हुई थी। हालांकि उनकी शादी नहीं हुई थी, बल्कि कुछ लोगों ने लॉकडाउन न लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ाया था। खुद रुपाणी ने ट्वीट करके बताया कि मेरे बेटे की शादी होने की बात गलत है। 

44

वहीं विजय रुपाणी के एक बेटी है, जिसका नाम राधिका रुपाणी है, वह  चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। राधिका की शादी नीमित नाम के शख्स के साथ शादी हो चुकी है। जो कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और  दोनों जॉब करते हैं। वह भारत में नहीं लंदन में रहते हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories