कहीं पहाड़ से गिर रहे पत्थर तो कहीं टूट गया पुल, 10 तस्वीरों में देखिए हिमाचल का वो दिल दहला देने वाला मंजर

शिमला. हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश (Heavy rain in Himachal Pradesh) हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य नें भूस्खलन (landslides) के कारण यातायात प्रभावित हुआ है तो कांगड़ा जिले में रेलवे का पुल बह गया है। यह ऐतिहासिक पुल था। यह पुल पंजाब और हिमाचल प्रदेश को रेलवे से जोड़ता था। प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण से राज्य के सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगह-जगह हो रही लैंडस्लाइड के कारण सड़कों को बंद कर दिया गया है। आइए फोटो के जरिए देखते हैं हिमाचल में बारिश ने किस तरह का कहर मचाया है।  

Pawan Tiwari | Published : Aug 20, 2022 9:54 AM IST / Updated: Aug 20 2022, 03:25 PM IST

110
कहीं पहाड़ से गिर रहे पत्थर तो कहीं टूट गया पुल, 10 तस्वीरों में देखिए हिमाचल का वो दिल दहला देने वाला मंजर

चंबा जिले में भारी बारिश हो रही है। जिले में शनिवार को भारी मानसून की बारिश के बाद एक चट्टान के किनारे की सड़क धंस गई।इस दौरान एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चंबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

210

राज्य की राजधानी शिमला में भी भारी बारिश हो रही है। शिमला जिले के ठियोग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद एक बोल्डर से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

310

शिमला जिले के ही ठियोग में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क के किनारे खड़ी एक कार पर पत्थर गिर गया। जिस कारण से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

410

शिमला में बारिश के कारण एक क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश और लैंड स्लाइड को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह मौसम औऱ आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा दी गई है। 

510

भारी बारिश के कारण कांगड़ा जिले के चक्की नदी में आई भारी बाढ़ के कारण रेलवे का पुल का ढह गया। यह ऐतिहासिक पुल था। यह पुल हिमाचल और पंजाब को आपसे में रेलवे के जरिए जोड़ती थी। 

610

राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है। मंडी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। जिस कारण से सड़क पर मलवा जमा हो गया है। लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

710

मंडी में लैंडस्लाइड के कारण एक सेट नीचे खड़ी कार में आकर गिर गया।  जिस कारण से कार क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार बारिश हो रही है। 

810

मंडी जिले में हो रही बारिश के कारण कई नादियों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

910

भारी बारिश में एक बाइक सवार फंस गया है। ग्रामीण इलाकों में भी जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

1010

भारी बारिश का असर राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां बारिश के कारण फसलों को भी नुकासन हुआ है। खेतों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। 

इसे भी पढे़ं-  वीडियो में देखिए चंद सेकेंड में कैसे टूटकर गिरी रेलवे का ऐतिहासिक पुल, पंजाब-हिमाचल रेल लाइन ठप

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos