इसी दुर्गम हिमालय पर लड़ा गया था 1999 में कारगिल युद्ध, देखें खास PHOTOS में कैसा है वो इलाका

लेह, लद्धाख. बात 1999 की है, जब पाकिस्तानी सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने हिमालय को छलनी करके भारत में घुसने की कोशिश की थी। यह और बात है कि भारतीय सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। पाकिस्तानी सेना को सरेंडर करना पड़ा था। लेकिन इस घटना के बाद कारगिल देश में एक पहचान बन गया। इससे पहले कम लोग ही कारगिल के बारे में जानते थे। कारगिल लेह लद्दाख का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। पहले यह जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक-2019 के कानून के बनने के बाद इसे लद्दाख से जोड़ दिया गया। हिमालय पर्वत से घिरा कारगिल एक दुर्गम क्षेत्र है। यहां पहुंचने के लिए खतरनाक घाटियों और आड़े-टेढ़े रास्तों से गुजरना पड़ता है।  कारगिल युद्ध को हम ऑपरेशन विजय के नाम से भी जानते हैं। यह युद्ध 1999 में मई से जुलाई के मध्य हुआ था। कारगिल कश्मीर घाटी के उत्तर-पूर्व में श्रीनगर से करीब 205 किमी दूर है। आइए देखते हैं कारगिल जिले में आने वाले कुछ गांवों और वहां के हिमालय-घाटियों की कुछ तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2020 11:09 AM IST / Updated: Jul 20 2020, 05:05 PM IST

126
इसी दुर्गम हिमालय पर लड़ा गया था 1999 में कारगिल युद्ध, देखें खास PHOTOS में कैसा है वो इलाका

यह है कारगिल जिले में पड़ने वाली सुरू घाटी। इसका नाम यहां बहने वाली सुरू नदी के नाम पर पड़ा है। ठंड के दिनों में जब सूर्योदय होता है, तो हिमालय रक्त-सा सुर्ख नजर आता है। यह जगह पीली वनस्पतियों से ढंकी है, इसलिए पीली भी दिखती है।

226

यह है कारगिल जिले की जांस्कार तहसील का एक गांव।

326

कारगिल का एक गांव।

426

कारगिल जिले की सुरू घाटी में पड़ने वाले एक गांव का दृश्य।

526

यह है कारगिल जिले में पड़ने वाली सुरू घाटी का विहंगम दृश्य।

626

कारगिल के परकाचिक ग्लेशियर का एक खूबसूरत नजारा।

726

यह है नमिका ला दर्रा। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला के पश्चिम भाग में नेशनल हाईवे-1 श्रीनगर-लेह के बीच पड़ता है। लद्दाख यहीं से जाते हैं।

826

द्रास में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया शौर्य स्मारक।

926

कारगिल-लेह का दुर्गम पहाड़ी रास्ता। नजर हटी और दुर्घटना घटी।

1026

यह है कारगिल से लेह जाने वाली सड़क। ऐसे दुर्गम रास्तों से होकर सेना बॉर्डर पर पहुंचती है।
 

1126

लेह-कारगिल की दुर्गम सड़कें। यहां गाड़ियां चलाना हर किसी के साहस की बात नहीं।

1226

कारगिल जिले की जांस्कार तहसील का एक गांव।

1326

ऐसे कारगिल में युद्ध का अभ्यास करते हैं हमारे सैनिक।

1426

कारगिल में बाढ़ के दौरान का दृश्य।

1526

कारगिल जिले का एक गांव।

1626

कारगिल में बाढ़ के दौरान आवागमन बंद-सा हो जाता है।

1726

कारगिल की बर्फ से ढंकी खूबसूरती पहाड़ियां

1826

कारगिल की एक तस्वीर ऐसी भी।
 

1926

कारगिल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है।
 

2026

कारगिल जाने का रास्ता इतना जोखिमपूर्ण है।

2126

कारगिल तक पहुंचना बेहद कठिन है।

2226

कारगिल का विहंगम दृश्य।
 

2326

कारगिल युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।

2426

कारगिल युद्ध में 2700 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। वहीं, 250 युद्ध छोड़कर भाग खड़े हुए थे।

2526

26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध जीता था। इसे अब विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं।

2626

कारगिल युद्ध के दौरान बोफोर्स तोपों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos