Published : Jul 18, 2020, 11:29 AM ISTUpdated : Jul 18, 2020, 11:50 AM IST
लेह, लद्दाख. पाकिस्तान की 21 साल पुरानी वो हरकत कोई नहीं भूल सकता, जब उसने कारगिल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की थी। यह और बात रही कि उसे हर बार की तरह यहां भी मुंह की खानी पड़ी थी। कारगिल युद्ध को हम ऑपरेशन विजय के नाम से भी जानते हैं। यह युद्ध 1999 में मई से जुलाई के मध्य हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी उग्रवादियों को नियंत्रण रखा पार कराने की कोशिश की थी। हालांकि पाकिस्तान यही दावा करता रहा है कि इस लड़ाई में उसकी सेना शामिल नहीं थी। यह कश्मीरी उग्रवादियों की लड़ाई थी। लेकिन युद्ध के दौरान मिले दस्तावेज और बाकी सबूतों ने साबित किया कि पाकिस्तानी सेना भी इस युद्ध में बराबर शामिल थी। कारगिल जिला लद्दाख राज्य का हिस्सा है। यह कश्मीर घाटी के उत्तर-पूर्व में श्रीनगर से करीब 205 किमी दूर है। पहले यह जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक-2019 के कानून के बनने के बाद इसे लद्दाख से जोड़ दिया गया। आइए देखते हैं कारगिल की कुछ ताजा और पुरानी तस्वीरें...
आसमान छूते इन्हीं पहाड़ों पर लड़ी गई थी कारगिल की लड़ाई।
218
कारगिल युद्ध के दौरान बोफोर्स तोपों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे।
318
कारगिल तक पहुंचना बेहद कठिन है।
418
कारगिल में बाढ़ के दौरान का दृश्य।
518
कारगिल का विहंगम दृश्य।
618
कारगिल के गांव अकसर युद्ध के चलते ऐसे बर्बाद हो जाते हैं।
718
कारगिल में बाढ़ के दौरान आवागमन बंद-सा हो जाता है।
818
कारगिल जिले का एक गांव।
918
कारगिल की बर्फ से ढंकी खूबसूरती पहाड़ियां
1018
कारगिल की एक तस्वीर ऐसी भी।
1118
कारगिल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है।
1218
कारगिल जाने का रास्ता इतना जोखिमपूर्ण है।
1318
ऐसे कारगिल में युद्ध का अभ्यास करते हैं हमारे सैनिक।
1418
कारगिल युद्ध में भारत ने 527 जाबांज योद्धा खोए थे।
1518
1618
कारगिल युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।
1718
कारगिल युद्ध में 2700 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। वहीं, 250 युद्ध छोड़कर भाग खड़े हुए थे।
1818
26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध जीता था। इसे अब विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.