शिलांग, मेघायल. कहते हैं-'जहां चाह, वहां राह!' 50 साल की उम्र में इस महिला ने 12th का एग्जाम पास करके सबको चौका दिया है। यह महिला (Lakyntiew Syiemlieh) 4 बच्चों की मां है। इसमें से दो बच्चों की शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे हो चुके हैं। इस महिला ने शादी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बेशक महिला ने तीसरी श्रेणी से पास किया है, लेकिन उसके हौसले से सब प्रभावित हैं। अब यह अम्माजी कॉलेज पढ़ने जाएंगी। अम्माजी कहती हैं कि बिना शिक्षा के जीवन बेकार है। बता दें कि अम्माजी ने 1989 में 10वीं का एग्जाम दिया था। लेकिन गणित में कमजोर होने से फेल हो गईं। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 21 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। मगर यह शादी ज्यादा समय नहीं टिक पाई। अपने बच्चों के लालन-पालन के लिए उन्होंने गांव के एक स्कूल में अपने ही समुदाय के बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। 2015 में अम्माजी ने दुबारा स्कूल में एडमिशन लिया था। 2 साल बाद उन्होंने 10वीं पास की और अब 12वीं में झंडे गाड़ दिए।
अम्माजी बताती हैं कि उनके लिए जॉब-घर और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था। इसलिए उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनुमति से एक साल का अंतराल लिया था। इस दौरान वे स्कूल पढ़ने जाती रहीं।
25
अम्माजी जिस स्कूल-बलवन कॉलेज में पढ़ीं, उसके प्रिंसिपल फादर लॉरेंस कहते हैं कि पढ़ाई को लेकर ऐसा समर्पण उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा।
35
अम्माजी पढ़ाई के अलावा स्कूल की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी बराबर शामिल होती रहीं। वे डांस प्रतियोगिता में शामिल हुईं और गाना भी गाया।
45
अम्माजी रात को पढ़ाई करती थीं, ताकि किसी को दिक्कत न हो। अम्माजी के परिवार में बेटे-बेटी और पोतियां हैं। स्कूल में महिला को स्टूडेंट्स मां कहकर बुलाते थे। वे कहती हैं कि स्कूल में सब बच्चों ने उन्हें दोस्त की तरह माना। बहुत सहयोग किया।
55
वर्तमान में मैं गांव की स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हुई हूं। यह 50 वर्षीय महिला अपने बेटे, बेटी और पोतों के साथ रहती हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.