अभिषेक अपनी 12 साल की बहन के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनके पिता साड़ी डिजाइन करते थे। बच्चों की मां बंगाल में है। लेकिन पैसों की तंगी के कारण बच्चे बंगाल नहीं जा पा रहे। फिलहाल पड़ोसी बच्चों को खाना खिला रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनके घर की माली हालत काफी खराब हो गई थी। दो महीने से उन्होंने किराया तक नहीं दिया। उन्हें मदद का इंतजार है। आगे देखिए लॉकडाउन से जुड़ीं कुछ तस्वीरें..