एक्टिवा पर आगे पत्नी की लाश रखकर जब चौराहे से गुजरा युवक, जानिए फिर क्या हुआ

Published : Nov 02, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Nov 02, 2020, 11:59 AM IST

भावनगर, गुजरात. यह दृश्य किसी के भी रौंगटे खड़े कर सकता है। एक शख्स एक्टिवा के आगे अपनी पत्नी की लाश रखकर ले जा रहा था। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो होश उड़ गए। उन्होंने युवक को रोका, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि लोगों ने पीछे करके उसे दबोच लिया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो कहानी सुनकर सब शॉक्ड रह गए। यह घटना भावनगर जिले के पालिताणा शहर में रविवार सामने आई। पारिवारिक झगड़े में आरोपी ने पत्नी की हत्या (Shocking Murder Mystery) कर दी थी। वो लाश को डैम में फेंकने निकला था। लेकिन गांववालों की नजर पड़ी गई और आरोपी पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिंधी कैंप में रहने वाला अमित मथुरदास हेमनाणी है। मृतका का नाम नयनाबेन था। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

PREV
15
एक्टिवा पर आगे पत्नी की लाश रखकर जब चौराहे से गुजरा युवक, जानिए फिर क्या हुआ

पुलिस के अनुसार, रविवार को विवाद होने पर अमित ने नयना का गला दबा दिया था। इसके बाद लाश को एक्टिवा पर आगे रखकर डैम में फेंकने निकला था। इसी बीच रोहीशाला गांव के पास चौराहे पर बैठे लोगों ने उसे देख लिया। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

25

आरोपी ने कहा कि उसे कुछ समझ नहीं आया, इसलिए वो एक्टिवा पर ही लाश रखकर उसे ठिकाने निकल पड़ा था। हालांकि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, वो मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। आगे पढ़ें-पड़ोस में चल रहा था देवी जागरण, इस 'मां' ने घर में अपने ही जवान बेटे की बलि चढ़ा दी

35

यह चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कोनी गांव में नवरात्रि पर सामने आया था। यहां एक बुजुर्ग मां ने अंधविश्वास (Superstition) के चलते अपने ही 24 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। वो इसे बलि चढ़ाना बताती रही। आरोपी सुनिया बाई मानसिक रूप से बीमार बताई जाती है। वो अकसर यह कहते सुनी जाती थी कि उसे देवी आई हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में विराजी देवी की झांकी पर चल रहे जागरण में शामिल होने गए थे। इस बीच पुनिया ने कुल्हाड़ी उठाई और बेटे की गर्दन काट दी। इसके बाद उसने पति को जगाकर घटना की जानकारी दी। अपने बेटे की लाश पर मुस्कराते हुए खड़ी पत्नी को देखकर बहोरीलाल कांप उठा। वो दहाड़े मारकर रोने लगा। शोर-गुल सुनकर लोग वहां पहुंचे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

45

एसपी पन्ना मयंक अवस्थी ने बताया था कि पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला अकसर खुद पर देवी की सवारी आने की बात कहती थी। वो किसी की बलि चढ़ाने की बातें भी करती थी। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज भी कराया गया था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

55

मृतक अपने परिवार में 3 संतानों में दूसरे नंबर का था। उसकी बहन मिथलेश की शादी हो चुकी है। वहीं सबसे छोटा भाई  20 वर्षीय रक्कू है। इस घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है।

Recommended Stories