13 जनवरी को भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर(रिटायर्ड) राकेश शर्मा का जन्मदिन है। दुनिया के 138वें अंतरिक्ष यात्री रहे राकेश शर्मा का जन्म 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। ये 2 अप्रैल, 1984 को दो अन्य सोवियत अंतरिक्षयात्री के साथ 8 दिन अंतरिक्ष में रहे थे। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इंटरकॉसमॉस कार्यक्रम का संयुक्त अंतरिक्ष अभियान था। राकेश शर्मा मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैब (Defense Food Research Lab) की मदद से हलवा, आलू छोले और सब्जी पुलाव अंतरिक्ष में लेकर गए थे। जब इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने जवाब दिया था-सारे जहां से अच्छा। उन्होंने बताया था कि अंतरिक्ष से सूर्योदय और सूर्यास्त बेहतरीन नजर आता है। आगे पढ़िए कुछ अन्य बातें...