भगवंत मान बने दूल्हा, सामने आईं शादी की तस्वीरें, सालियों ने नेग लेने के बाद ही जीजा को मंडप में दी एंट्री

Published : Jul 07, 2022, 12:53 PM IST

चंडीगढ़.  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दूसरी बार गुरुवार को दूल्हा बन गए हैं। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन की मंडप से शादी की तस्वीर सामने आई है। जहां चंडीगढ़ के CM हाउस में विवाह की रस्में चल रही हैं। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा आप के सीनियर नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए हैं। देखिए शादी की तस्वीरें....

PREV
16
भगवंत मान बने दूल्हा, सामने आईं शादी की तस्वीरें, सालियों ने नेग लेने के बाद ही जीजा को मंडप में दी एंट्री

बता दें कि जैसा ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दू्ल्हा बनकर मंडप प्रवेश किया तो शादी से पहले उनकी सालियों ने रास्ता रोक लिया था। फिर रिबन कटाई का नेग देकर वह आगे बढ़ सके।

26

पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शादी हो रही है। हालांकि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है।
 

36

बता दें कि अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में पहुंच गए हैं। वह अपने परिवार समेत मान की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। इतना ही नहीं वह भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में अदा कर रहे हैं।

46

भगवंत मान और गरुप्रीत कौर के दूल्हा-दुल्हन बनने की तस्वीरों को आप नेता राघव चड्ढा ने शेयर की हैं। राघव चड्डा ही शादी में खाने से लेकर सारी तैयारियों को देख रहे हैं। मान ने उनको ही सारी  जिम्मेदारियां दे रखी हैं।
 

56

चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में शादी की सारी रस्में निभाई जा रही हैं। शादी की रस्में (आनंद कारज) यहीं संपन्न हो हो रहा है। विवाह की सारी रस्में पंजाबी तरीके से कराई जा  रही हैं।
 

66

भगवंत मान दुल्हनिया मूल रुप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। हालांकि अभी उनका पूरा परिवार  राजपुरा में रह रहा है।  उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। जिसे उन्होंने 2017 में  में पूरा कर लिया। इसके बाद वह डॉक्टरी की प्रेक्ट्रिस करने लगीं। 

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories