गामा पहलवान अपनी डाइट में देसी खानपान को रखते थे। उनके शरीर की मजबूती के हिसाब से उनकी डाइट भी हुआ करती थी। गामा पहलवान हर दिन 10 लीटर दूध पिया करते थे। उनकी डाइट में छह देसी मुर्गे शामिल थे। वे आधा लीटर घी, डेढ़ लीटर मक्खन, बादाम का शरबत और 100 रोटी खाया करते थे। गामा पहलवान हर दिन अपने 40 साथियों के साथ कुश्ती करते थे। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वे पांच हजार दंड-बैठक, तीन हजार पुश-अप करते थे। जिससे उनकी शरीर की बनावट भी काफी मजबूत थी।