अनमोल गगन मान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की काफी करीबी मानी जाती हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ने खरड़ विधानसभा में घर-घर प्रचार भी किया था। इस दौरान पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था, जो चर्चा में भी रहा। चुनाव में अनमोल मान ने जबरदस्त प्रचार किया। अनमोल ने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों से हराया था।