Published : Jul 07, 2022, 01:07 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 01:26 PM IST
Bhagwant Mann Wedding Pics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार 7 जुलाई को दूसरी शादी की। मान ने हरियाणा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से फेरे लिए। शादी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जहां पिता की रस्म निभाई तो वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। इस शादी में भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की फैमिली के अलावा केजरीवाल भी परिवार के साथ मौजूद रहे।
शादी के दौरान फेरों की रस्म निभाते भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर। इस दौरान गुरप्रीत ने रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं भगवंत मान कुर्ते-पजामे और पीली पगड़ी बांधे नजर आए।
28
बता दें कि भगवंत मान की उम्र जहां 48 साल है, वहीं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर अभी 32 साल की हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में हुई थी। भगवंत की बहन और गुरप्रीत काफी पहले से एक-दूजे को जानती थीं।
38
भगवंत मान की शादी में पहुंचे राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल। शादी के दौरान भगवंत मान ने कुर्ता-पायजामा पहना। इसके साथ ही उन्होंने पीली पगड़ी बांध रखी थी।
48
शादी की रस्म के दौरान भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर। बता दें कि गुरप्रीत ने हरियाणा के मुलाना की महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री ली है।
58
भगवंत मान की शादी में पिता की रस्म निभाते अरविंद केजरीवाल। बता दें कि मान ने 2014 में सबसे पहले संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वो संसद पहुंचे थे। हालांकि, 2019 में उन्होंने ये सीट छोड़ पंजाब के सीएम बने।
68
भगवंत मान की शादी के दौरान एक रस्म निभाते राघव चड्ढा। पीछे नजर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल। भगवंत मान पॉलिटिक्स में आने से पहले स्टैंडअप कॉमेडियन रह चुके हैं।
78
भगवंत मान की शादी की रस्म के दौरान अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा। बता दें कि यह शादी बेहद सादे तरीके से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पर हुई।
88
शादी के दौरान हल्के माहौल में भगवंत मान के साथ राघव चड्ढा। बता दें कि ये मान की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। पहली पत्नी से मान के दो बच्चे बेटी सीरत (21) और बेटा दिलशान (17) हैं। 2015 में भगवंत मान का तलाक हो गया था।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।