अन्नदाता के लिए गजब की दरियादिली, पेट्रोल से लेकर होटल तक फ्री..खाने में काजू-बादाम..एंबुलेंस भी खड़ी

Published : Dec 10, 2020, 05:44 PM ISTUpdated : Dec 10, 2020, 05:46 PM IST

जालंधर (पंजाब). नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद के बाद भी केंद्र सरकार ने किसनों की मांग पूरी नहीं की हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का आज 15वां दिन है। अभी तक 6 राउंड की बातचीत बेनतीजा रही है। ऐसे में अब किसान आंदोलन और तेज करने में जुटे हैं। ऐसे में किसान निराश नहीं हो और उनका रोजमर्रा की कमाई में नुकसान ना हो इसके लिए पंजाब के बिजनेसमैन उनकी हर स्थर पर मदद कर रहे हैं।

PREV
15
अन्नदाता के लिए गजब की दरियादिली, पेट्रोल से लेकर होटल तक फ्री..खाने में काजू-बादाम..एंबुलेंस भी खड़ी


दरअसल, पंजाब से लेकर दिल्ली तक जितने भी पंजाबियों के पेट्रोल पंप हैं उनके मालिक प्रदर्शनकारियों को डीजल-पेट्रोल मुफ्त दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके लिए फ्री में होटल में ठहरने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास तौर से ख्याल रखा जा रहा है।
 

25


डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ कुछ कारोबारियों ने उनके खाने का जगह-जगह इंतजाम कर रखा है। उनका कहना है कि आज हम अन्नदाता की मदद करेंगे तो कल वह हमारी भूख मिलाएगा। इसलिए उन्होंने हर जरूरत की चीजों का भी जिम्मा संभाला हुआ है।

35

जितने भी किसानों के बच्चे डॉक्टर हैं वह इस आंदोलन में अपने तरह से उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने बीमारों के लिए एंबुलेंस की व्यस्था कर रखी है। साथ ही प्रदर्शनकारियों के सोने से पहले उनका चेकअप भी किया जाता है।

45


यह तस्वीर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर की है, जहां हजारों किसान जमा हैं। ऐसे में इनके लिए हाथों से रोटी बना पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए उनके लिए रोटी बनाने की मशीन की व्यवस्था कराई गई है।

55

पंजाब-हरियाणा के हर ढाबा पर काजू-बादाम और खीर के लंगर लागाए जा रहे हैं। ताकि किसान अपने हक की लड़ाई जारी रख सकें। कारोबारियों का कहना है कि यह आंदोलन सबके लिए भला करने वाला है।

Recommended Stories