कुछ देर बाद श्मशान नहीं खेत में होगा मूसेवाला का अंतिम संस्कार, फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली शव यात्रा, फैंस भावुक

मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अपने आखिरी सफर पर हैं। उनके फेवरेट ट्रैक्टर 5911 पर उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है। सिंगर का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में नहीं बल्कि उस खेत में होगा, जहां वो खेती किया करते थे। इससे पहले उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए उनके घर में रखा गया। अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने बड़ी संख्या में उनके फैंस उमड़ पड़े हैं। लोग काफी भावुक हैं। कुछ फैंस ने तो अपनी बॉडी पर मूसेवाला का टैटू तक बनवा रखा है। घर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। फैंस सिद्धू भाई अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। नारों के साथ वे मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को फांसी दी जाए। तस्वीरों में देखिए मूसेवाला की अंतिम विदाई...

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2022 6:20 AM IST / Updated: May 31 2022, 02:18 PM IST

15
कुछ देर बाद श्मशान नहीं खेत में होगा मूसेवाला का अंतिम संस्कार, फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली शव यात्रा, फैंस भावुक

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली है। अपने कई पंजाबी गानों में उन्होंने इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। उन्हें इससे इतना लगाव था कि इसे मोडिफाई करवाकर घर पर रखे हुए थे और जब भी मन होता इसे लेकर खेतों की ओर निकल जाते थे।

25

सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मूसा में हो रहा है। उनका दाह-संस्कार गांव के शमशान घाट की बजाय उनकी जमीन पर किया जाएगा। जहां वह खुद ही खेती करते थे। अंतिम संस्कार वाली जगह से घर तक पुलिस जवान तैनात हैं। फैंस की भीड़ को कंट्रोल किया जा रहा है।

35

आज सुबह सिद्धू मूसेवाला के परिवार को उनकी डेड बॉडी सौंपी गई। बेटे का शव देख पिता बिलख पड़े। जैसे ही उनका पार्शिव शरीर घर पहुंचा मातम और भी ज्यादा बढ़ गया। मां की चित्कार ने वहां मौजूद सभी के ह्दय को हिला दिया। जवान बेटे की मौत के गम ने परिवार को तोड़कर रख दिया है।

 

45

सिद्धू अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। वहीं मोसेवाला की दुनिया थी। म्यूजिक वीडियो डियर मामा में मूसेवाला के साथ उनकी मां भी दिखाई दी थीं। सिद्धू के जाने के बाद मां की स्थिति काफी बिगड़ गई है। बेटे को खोने का गम उनकी आंखों में दिखाई दे रहा है।

55

सोमवार को मूसेवाला की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के सिर, पैर, छाती और पेट में गोलियां लगी थी। शरीर में गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके बाएं फेफड़े और लीवर में गोली लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि यहां गोली लगने से काफी खून बहा और उनकी मौत हो गई। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos