शादी करने भागे थे नाबालिग, रास्ते में मिला बाप की उम्र का आदमी, वो लड़की को अपनी दुल्हन बनाने पर अड़ गया

जालंधर, पंजाब. यहां घर से भागे प्रेमी कपल को एक निहंग द्वारा मदद के बहाने अपने साथ ले जाकर लड़की को जबर्दस्ती अपनी दुल्हन बताने का मामला सामने आया है। आरोपी निहंग लड़की को अपने साथ डेरा लेकर गया था। लेकिन वहां जत्थेदार को कुछ शक हुआ, तो आरोपी कृपाण से हमला करके भाग निकला। 17 साल की लड़की अमृतसर की रहने वाली है। जबकि उसका प्रेमी सिर्फ 15 साल का है। ये तीन हफ्ते पहले घर से भागे थे। ये शादी करना चाहता थे, लेकिन इनके नाबालिग होने से कोई भी मदद को आगे नहीं आया। यहां-वहां भटकते हुए ये फिल्लौर में आरोपी निहंग से टकरा गए। उसने दोनों की मदद का भरोसा दिलाया। फिर लड़की को जबर्दस्त चूड़ा पहना दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमी कपल को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया। पढ़िए चौंकाने वाली कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Aug 20, 2020 11:14 AM IST / Updated: Aug 20 2020, 04:46 PM IST

16
शादी करने भागे थे नाबालिग, रास्ते में मिला बाप की उम्र का आदमी, वो लड़की को अपनी दुल्हन बनाने पर अड़ गया

मंगलवार को नूरमहल फाटक के पास यह निहंग सुक्खा सिंह प्रेमी कपल को लेकर पहुंचा। यहां जत्थेदार गुरमीत सिंह ने जब लड़की के बारे में पूछा, तो आरोपी निहंग ने उसे अपनी दुल्हन बता दिया। कहने लगा कि कुछ समय पहले उसने शादी की है। दोनों की उम्र में दोगुना अंतर होने से जत्थेदार को शक हुआ। जब उन्होंने और जानकारी लेनी चाही, तो आरोपी निहंग आक्रोशित हो गया। उसने कृपाण से हमला कर दिया। फिर लड़के को अपने साथ लेकर भाग निकला। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार को लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। निहंग और लड़का नहीं मिल सके। लड़की ने बताया कि वो 12 वीं पास है। मां बीमार हैं। पिता चौकीदार। उसका एक छोटा भाई है। आगे पढ़ें...बाल विवाह के 7 साल बाद सुहागरात मनाना चाहता था पति, लेकिन पत्नी को मर्दों में कोई रुचि नहीं थी

26

जोधपुर, राजस्थान. यह मामला पत्नी के समलैंगिक संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की हत्या से जुड़ा है। पत्नी ने अपनी दो बहनों और बहन के एक पुरुष फ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद इलेक्ट्रिक कटर से लाश के टुकड़े करके उन्हें पॉलिथीन में भरकर शहर के नांदड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फेंक दिया था। दिल दहलाने वाली इस घटना को 10 अगस्त के दिन अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में मृतक चरण सिंह उर्फ सुशील जाट की पत्नी सीमा और उसकी बहनों बबीता प्रियंका के अलावा प्रियंका का दोस्त भियाराम को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को अब जेल भेज दिया गया है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

36

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा और सुशील का 2013 में बाल विवाह हुआ था। 7 साल के इंतजार के बाद सुशील सीमा को गौना कराकर ससुराल लाना चाहता था। वो सीमा से वैवाहिक संबंध बनाने का इच्छुक था। लेकिन सीमा पति के छूनेमात्र से चिढ़ जाती थी। जब सुशील को शक हुआ, तब मालूम चला कि सीमा समलैंगिक है। उसके कई लड़कियों से संबंध है। इस पर सुशील उसे घर लाने का दबाव बनाने लगा। इससे गुस्साई सीमा ने पति को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कई तरह के इंजेक्शन लगा दिए। फिर बॉडी को काटकर फिंकवा दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..

46

सीमा अपनी बहनों के साथ जोधपुर के नांदड़ी इलाके में किराये से रहती है। एक अन्य आरोपी भियाराम और सीमा की बहन प्रियंका किसी कंपनी में साथ में काम करते हैं। बहनों को सीमा के समलैंगिक संबंधों का पता था। इसलिए उन्होंने इस हत्याकांड में सीमा का साथ देने का फैसला किया। लाश के टुकड़े भियाराम की कार में रखकर फेंके गए थे।
 

56

27 वर्षीय सुशील का दो महीने पहले ही कृषि विभाग में एएओ पद पर चयन हुआ था। वो डेगाना के खुड़ी पंडवाला में पोस्टेड था। यह नौकरी ज्वाइन करने से पहले वो बैंक में था।

66

जिस प्लास्टिक बैग में लाश के टुकड़े रखे गए थे, उसके जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ही यह हत्या की है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos