पंजाब के नए शौकीन मंत्री: मुंबई से आते कपड़े-जूते से घड़ी तक ब्रांडेड, हटके होता है इनका काफिला

Published : Sep 20, 2021, 02:33 PM ISTUpdated : Sep 20, 2021, 04:57 PM IST

जालंधर (पंजाब). चरणजीत सिंह चन्नी अब पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए। पहले सुखविंदर सिंह रंधावा और दूसरे मंत्री हैं ओम प्रकाश सोनी। इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि चन्नी की पसर्नल लाफ के बारे में, जो ब्रांड के शौकीन हैं। उनके कपड़े स्पेशल ऑर्डर पर मुंबई से बनकर आते हैं। इतना ही नहीं जूते से लेकर रुमाल तक वह ब्रांडेड ही रखते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसी ओपी सोनी की पर्सनैलिटी...

PREV
15
पंजाब के नए शौकीन मंत्री: मुंबई से आते कपड़े-जूते से घड़ी तक ब्रांडेड, हटके होता है इनका काफिला

दरअसल, ओम प्रकाश सोनी अमृतसर सेंट्रल सीट से विधायक हैं। वह इससे पहले अमृतसर के मेयर भी रह चुके हैं। वह मूल रुप से गांव भीलोवाल पक्का के रहने वाले हैं। उऩ्होंने पढ़ाई में पोस्ट ग्रेजुऐशन किया हुआ है। सोनी ने पहली बार 1997 में विधानसभा चुनाव में जीतते थे। तब से लेकर वह अब तक वह विधायक का कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। दिखने में ओपी सोनी जितने ही सादगी वाले दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काशी शौकीन हैं। उनके पास हर चीज ब्रांडेड होती है।
 

25

बता दें कि ओपी सोनी को रॉयल लुक में ही रहना पसंद है। इसलिए तो वह अक्सर ब्रांडेड कपड़ों में नजर आते हैं। उन्हें महंगे कपड़े पहनना बेहद पसंद है। बरबेरी, वर्साचे, गुच्ची, नाइकी, एडिडास जैसे नामी ब्रांड की टी-शर्ट व लोअर पहनते हैं। उनको सफेद रंग बेहद पसंद है, अक्सर सफेद पेंट-शर्ट में ही दिखते हैं।
 

35

ओपी सोनी जो भी कपड़े पहनते हैं वह स्पेशल ऑर्डर पर मुंबई के माधवन मैन्स माडस डिजाइनर की तरफ से तैयार किए हुए होते हैं।  माधवन मैन्स माडस वह डिजाइनर हैं जिनके बनाए कपड़े बालीवुड स्टार पहतने हैं। पूरे पंजाब में उऩका स्टाइल और  रॉयल लुक जाना जाता है।

45

ओपी सोनी जिस गाड़ी में चलते हैं वह भी सफेद कलर की होती है। वह कॉलेज टाइम से ही वह लग्जरी कारों के शौकीन रहे हैं। जब से वह राजनीति में आए हैं तो उनके काफिले में लैंड क्रूजर, मर्सिडीज सिडान, फोर्ड एंडेवर, फार्च्यूनर सहित दर्जनभर गाड़ियां शामिल होती हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इन गाड़ियों का नंबर 0011 है। उनके परिवार में जितनी भी कारें हैं सभी का नंबर  0011 है।
 

55

कपड़े के अलावा भी उनके सारे आइटम भी  ब्रांडेड होते हैं। वो जूते से लेकर पैन, शूज तक बड़ी कंपनियों के रखते हैं, जो कि मुंबई से ही आते हैं। घड़ी में उन्हें ज्यादा रोलेक्स ज्यादा पसंद है। वहीं शूज उनके च्वाइस वुडलैंड, वी-एफ कारपोरेशन, बरबेरी, एडिडास के होते हैं। 
 

Recommended Stories