भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया

चडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहूमत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार बनाने के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे नई कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। राज्यपाल ने राजभवन ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले आप के सीनियर नेता  हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नई कैबिनेट में शामिल होने वाले इन मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जानिए पंजाब सरकार में मंत्रियों के बारे में..कोई 12वीं पास तो कोई लंदन से पढ़ा...
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 19, 2022 5:09 AM IST / Updated: Mar 19 2022, 12:34 PM IST

110
भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया

दरअसल, भगवंत मान के कैबिनेट साथी जो बनने जा रहे हैं 10 मंत्रियों में  से 8 तो ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। लेकिन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की वह विधायक बनते ही अब मंत्री बन गए हैं। आम आदमी पार्टी के वही नेता हैं जिन्होंने पंजाब के कई दिग्गजों को चुनाव में हारया है। बता दें कि मान ने अपनी कैबिनेट में जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, उसमें से दो 2 किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर और एक व्यवसायी सहित दूसरे क्षेत्रों को रिप्रेजेंट करते हैं। वहीं एक विधायक तो महज 12 पढ़ें हैं।

210

आम आदमी पार्टी में जिनको पंजाब का मंत्री बनाया जा रहा है उनमें सबसे पहले नाम हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा दिर्बा विधानस सभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी के दलित चेहरों शामिल हैं। वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। एक हिसाब से कहें तो मान कैबिनेट के अनुभवी साथी होंगे।

310

भगवंत मान ने की केबिनेट साथ हरभजन सिंह ईटीओ भी होंगे। हरभजन सिंह मालवा से आते हैं, वह मांझा इलाके की अमृतसर जिले की जंडियाला सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वह 2012 में पीसीएस एग्जाम पास कर ईटीओ बने थे। लेकिन साल 2017 में उन्होंने स्वैच्छिक नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा। हालांकि उन्होंने 2017 में आप के पत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उस दौरान वो हार गए थे।
 

410

वहीं बरनाला से दो बार के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को भी मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में जगह मिली है। मीत हेयर पंजाबी यूनिवर्सिटी  से बी.टेक पास हैं। उन्होंने बरनाला सीट से शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता कुलवंत सीटू को हराया है। हेयर की जीत का मार्जन 37 622 वोट रहा है।

510

बता दें कि भगवंत मान ने अपनी इस कैबिनेट में एक महिला को भी मंत्री बनाया जा रहा है। मालवा रीजन से मनसा जिले से चुनाव जीतने वाली बलजीत कौर आज मंत्री पद की शपथ लेंगी। वह पैशे से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। हैरान की बात यह है कि उन्होंने तीन महीने पहले ही अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है।
 

610

डॉ. विजय सिंगला भी आप सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और पंजाब के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला को चुनाव हराया है। सांगला पेशे से एक डेंटिस्ट डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी डॉक्टरी की नौकरी छोड़कर आप को ज्वाइन किया और रिकॉर्ड जीत की। अब वह मंत्री बनने जा रहे हैं।

710

भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में ब्रह्म शंकर का नाम भी है। वह दोआबा इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने होशियारपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सुंदर शाम अरोड़ा को 13000 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। ब्रह्म शंकर 12वीं पास हैं और अपना खुद का व्यवसाय करते हैं।
 

810

बता दें कि भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में दोआबा एरिया से जीतने वाले विधायक हरजोत सिंह बैंस का नाम शामिल है। वह रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से आप के विधायक हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस कैंडिडेट को हराया है। हरजोत ने विदेश यानि लंदन के स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से राजनीति की पढ़ाई की है।

910

भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में आप विधायक लालजीत सिंह भुल्‍लर का नाम भी शामिल हैं। भुल्‍लर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को भारी अंतर से हराया हुआ है। वह पट्टी विधानसभा सीट से विधाक बने हैं। वह बारहवीं पास करने के बाद पट्टी में ही कमीशन एजेंट का काम करते थे। लेकिन आप में शामिल होकर राजनीति करने लगे और अब मंत्री पद मिला है।
 

1010

आप सरकार की इस कैबिनेट में माझा एरिया से आने वाले विधायक कुलदीप धालीवाल को भी मंत्री बनाया गया है। अजनाला सीट से AAP उम्‍मीदवार थे उन्होंने अकाली दल के अमरपाल सिंह बोनी को हराया है। चुनाव आयोग में पेश दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos