Published : Aug 22, 2020, 04:30 PM ISTUpdated : Aug 22, 2020, 04:39 PM IST
होशियारपुर, पंजाब. दूल्हे को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि 7 फेरे की जगह उसे दुल्हन और उसके परिजनों की गालियां सुननी पड़ेंगी। वहीं, पुलिस के आगे अलग मुंह लटकाए बैठे रहना पड़ेगा। लेकिन इसमें गलती 100 प्रतिशत दूल्हे की थी। दूल्हा पहले से ही दो शादियां कर चुका था, अब वो तीसरी शादी करने पहुंचा था। लेकिन शादी से पहले ही किसी ने उसकी पोल खोल दी। जब दुल्हन को इस बारे में पता चला, तो वो फूट-फूटकर रो पड़ी। वहीं, दुल्हन की मां बेहोश होकर खटिया पर गिर पड़ी। मामला दसूहा गांव की नई आबादी गालोवाल में सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव सरपंच लखवीर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन गरीब हैं, इसलिए पूरा गांव सहयोग करके यह शादी करा रहा था। लेकिन यह नहीं मालूम था कि दूल्हा धोखा दे रहा है।
जब यह रिश्ता तय हुआ था, तब दुल्हन के परिजनों को नहीं मालूम था कि उसकी पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं।
27
दूल्हा जब बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, तभी किसी ने उसकी पोल खोल दी। इसके बाद शादी की खुशियों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे की धोखाधड़ी की खबर सुनकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई।
37
दूल्हा इस बात पर अड़ा रहा कि उसने दुल्हन को इस बारे में बताया था। लेकिन दुल्हन ने ऐसी किसी खबर से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि बिन तलाक दिए दूसरी शादी करना जुर्म है। इसलिए दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
47
दुल्हन और उसके रिश्तेदारों ने लंगर हाल में बराती को बंद करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई।
57
लड़की के पिता और परिजनों के गुस्से को देखकर दूल्हे की हालत पतली हो गई थी। उसे अपने पिटने का डर सताने लगा था।
67
शादी रुकने के बाद गुस्से में खड़े दुल्हन के रिश्तेदार और परिजन।
77
हंगामे के दौरान कई बराती वहां से खिसक लिए।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।