मंदिर जाने निकले थे दूल्हा-दुल्हन...ट्रॉले ने रौंद डाली जिंदगी..रिश्तेदार सहित 11 लोगों की मौत

Published : Mar 14, 2020, 10:55 AM IST

जोधपुर, राजस्थान. एक नव दम्पती का नया जीवन शुरू होते ही खत्म हो गया। शनिवार सुबह जोधपुर जिले के शेरगढ़ में हुए एक भीषण हादसे में 11 दूल्हा-दुल्हन सहित 11 लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार से थे। हादसे में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। ये लोग सुबह बालोतरा से रामदेवरा मंदिर दर्शन करने निकले थे। तभी एक ट्रॉले ने उनकी बोलेरो को जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। किसी को भी बोलेरो से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद दूर-दूर तक चीख-पुकार सुनाई पड़ी। वहां से गुजर रहे और आसपास मौजूद लोगों ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग किया, तब घायलों बाहर निकला जा सका। हालांकि 11 में से ज्यादा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों के मुताबिक, एक्सीडेंट इतनी भीषण था कि किसी बम ब्लास्ट जैसा धमाका हुआ था।  

PREV
15
मंदिर जाने निकले थे दूल्हा-दुल्हन...ट्रॉले ने रौंद डाली जिंदगी..रिश्तेदार सहित 11 लोगों की मौत
हादसे में नव दम्पती की भी मौत हो गई। बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम की शादी 27 फरवरी को ही सीता से हुई थी। वे परंपराओं का निर्वहन करने मंदिर जा रहे थे।
25
हादसा शनिवार सुबह करीब 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ।
35
घटना की जानकारी मिलने पर शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रॉले को हटवाकर बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया।
45
ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी। उसके पहिये निकलकर दूर चले गए थे। हादसे में किसी को भी बाहर निकले का मौका नहीं मिला।
55
इस दिल दहलाने वाले हादसे में 4 पुरुष और 6 महिलाओं के अलावा एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें जोधपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories